Film Wrap: जेल में 30 बार उतरवाए गए थे संदीपा के कपड़े, दिलजीत को लॉरेंस गैंग ने दी धमकी

सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क ने तिहाड़ जेल में बिताए दर्दनाक दिनों का खुलासा किया है. दोनों खबरों ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, पढ़ें और भी बड़ी खबरें हमारे फिल्म रैप में.

Advertisement
एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी खबरें (Photo: ITG) एंटरटेनमेंट जगत की बड़ी खबरें (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक तरफ फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बताया जा रहा है कि हरियाणा के गोंदर गांव में हुई इस फायरिंग को लेकर गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किया गया. वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा वर्क ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का खुलासा किया. 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने के बाद उन्हें करीब 4 महीने तिहाड़ जेल में रहना पड़ा. संदीपा ने बताया कि जेल में उनके कपड़े तक 30 बार उतरवाए गए थे, जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था. बुधवार को फिल्म रैप में पढ़ें और क्या हुआ. 

Advertisement

'मेरे बच्चों का बाप है वो', टूटी 24 साल की शादी, फिर क्यों Ex-पति संग घूमती हैं सीमा सजदेह? सवालों पर भड़कीं

सोहेल खान और सीमा सजदेह ने शादी के 24 साल बाद तलाक लिया. लेकिन अलग होने के बाद एक्स-कपल साथ में हैंगआउट करता दिखता है. इसे लेकर सीमा को कई बार ट्रोल भी किया गया. 

'आत्मा तुमने छोड़ दी है, शरीर हम छुड़वाएंगे', दिलजीत को लॉरेंस गैंग की धमकी, मैनेजर के घर कराई फायरिंग

फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर फायरिंग का मामला सामने आया है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग का दावा किया है. ये फायरिंग हरियाणा के गोंदर गांव में हुई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है.

'30 बार कपड़े उतारकर की मेरी चेकिंग', जेल में टॉर्चर हुई एक्ट्रेस, करना चाहती थी सुसाइड 

Advertisement

एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर संदीपा विर्क की लाइफ में तब भूचाल आया, जब उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा. 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में वो फसी थीं. जिसके कारण करीबन 4 महीने वो सलाखों के पीछे रहीं. 

चकाचौंध की जिंदगी छोड़ प्रेमानंद महाराज की सेवा-साधना में लगी इंफ्लुएंसर, कुटिया में जी रही सादा जीवन

कभी दुबई, मुंबई और ग्लैमर की दुनिया में रहने वाली स्वाति मिश्रा आज वृंदावन की गलियों में साधना और सेवा का जीवन जी रही हैं. सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, सेलिब्रिटीज का मैनेजमेंट, लग्जरी लाइफ और फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक छोड़कर उन्होंने अब अपना जीवन गुरु सेवा और भक्ति को समर्पित कर दिया है.

Exclusive: राधा-कृष्ण की रासलीला दिखाने में कृष्णावतारम डायरेक्टर को था ये डर, अब लोगों का फेवरेट बना सीक्वेंस

बॉलीवुड फिल्म कृष्णावतारम इन दिनों फिल्म लवर्स में चर्चा का मुद्दा है. बिना बड़े स्टार्स या बड़े प्रोडक्शन हाउस के बनी कृष्णावतारम के रिव्यूज अधिकतर पॉजिटिव हैं और जनता से इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला है. जनता में सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के इमोशन्स की हो रही है. भगवान श्रीकृष्ण के प्रेमी हृदय की कहानी दिखाने वाले कृष्णावतारम में राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा से उनके प्रेम की कहानी है. कृष्ण और राधा की रासलीला का सीक्वेंस दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है.

Advertisement

आमिर की एक्स वाइफ, गर्लफ्रेंड को क्यों नाम से बुलाते हैं बेटे जुनैद खान? बताया दोनों संग कैसा है रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस जुनैद खान ने अपने पेरेंट्स आमिर खान और रीना दत्ता के तलाक को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि तलाक के बावजूद उन्होंने पेरेंटिंग को बहुत मैच्योर तरीके से हैंडल किया. एक्टर ने आमिर की एक्स वाइफ किरण राव और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने अच्छे बॉन्ड के बारे में भी बताया. जुनैद ने कहा कि वो दोनों 'बहुत अच्छी' इंसान हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement