राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' 2026 की सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. जब से इस प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ है, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. इसी बढ़ते उत्साह के बीच, T20 वर्ल्ड कप चैंपियन तिलक वर्मा ने 'पेड्डी' के सेट पर पहुंचकर सबको चौंका दिया.
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तिलक वर्मा के इस खास दौरे की झलक दिखाई गई है. सेट पर मौजूद हर किसी ने तिलक का बड़े ही जोश और तालियों के साथ स्वागत किया. इस मौके पर राम चरण ने तिलक वर्मा को अपना साइन किया हुआ एक क्रिकेट बैट भी गिफ्ट किया. पूरी टीम की तरफ से राम चरण ने तिलक के आने पर खुशी जाहिर की और उन्हें शुक्रिया कहा, वहीं तिलक ने भी सेट पर बिताए पलों को यादगार बताया.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है. T20 वर्ल्ड कप चैंपियन तिलक वर्मा पहुंचे #Peddi के सेट पर. उन्होंने फिल्म के स्पोर्ट्स सीक्वेंस की एक झलक देखी और वह इससे पूरी तरह प्रभावित नजर आए.
फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' के गानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है. फिल्म का पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज होते ही छा गया था. एआर रहमान के संगीत से सजे इस गाने को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि यह सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है.
इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'राई राई रा रा' रिलीज किया है. यह एक हाई-एनर्जी गाना है जिसने आते ही इंटरनेट पर कब्जा कर लिया है. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 47 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिससे फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है.
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार नजर आएंगे. वेंकट सतीश किलारू (वृध्दि सिनेमा) और माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
aajtak.in