Film Wrap: धर्म बदलने की बातों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जब सलमान के सवाल से हैरान हुई एली

शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ घटा. टीवी एक्ट्रेस चाहत ने धर्म परिवर्तन पर चुप्पी तोड़ी. एक्ट्रेस ने हिंदू धर्म छोड़कर मुसलमान धर्म अपनाया था, जिसे उन्होंने तलाक के बाद फिर बदल लिया. वहीं एली अवराम ने सलमान के पुराने वायरल सवाल पर रिएक्ट किया.

Advertisement
चाहत खन्ना, एली अवराम (Photo: Instagram @chahattkhanna/elliavrram) चाहत खन्ना, एली अवराम (Photo: Instagram @chahattkhanna/elliavrram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:14 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता रहता है. आज शुक्रवार के दिन भी कई खबरें सुर्खियों में रहीं. टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने अपनी दूसरी शादी के दौरान मुसलमान धर्म अपना लिया था. अफवाहें उड़ीं कि उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन किया गया. मगर एक्ट्रेस ने साफ किया कि ये उनकी मर्जी थी. वहीं एली अवराम ने अपने नए इंटरव्यू में बिग बॉस शो और सलमान खान के एक पुराने कमेंट पर रिएक्ट किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस से बीवी या हीरोइन बनने की बात कही थी. 

Advertisement

'दाऊद को गलत तरीके से दिखाया', धुरंधर की तारीफों के पुल बांध रहे थे रामगोपाल वर्मा, अब ढूंढ निकाली गलती

'धुरंधर 2' फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की राम गोपाल वर्मा ने कितनी तारीफ की, ये हम सभी ने देखा. मगर अब रिलीज के करीब एक महीने बाद, उन्हें एक ऐसी गलती नजर आई है जिसके बाद वो कई लोगों के निशाने पर भी आ सकते हैं.

कृष्णावतारम ट्रेलर: श्रीकृष्ण पर बनी फिल्म के विजुअल्स और म्यूजिक ने किया सरप्राइज, लोग बोले 'रामायण से बेहतर'

कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम का ट्रेलर शानदार विजुअल्स और म्यूजिक की वजह से चर्चा में है. नए कलाकारों के बावजूद फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ दर्शक इसकी तुलना रामायण से भी कर रहे हैं. ये फिल्म एक ईमानदार और दमदार सिनेमेटिक अनुभव से सरप्राइज करने की तैयारी में है. 

Advertisement

'अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया', पति ने शादी के लिए जबरन बदलवाया था धर्म, एक्ट्रेस ने तोड़़ी चुप्पी

चाहत खन्ना ने खुद की शादियों और धर्म-परिवर्तन पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके इस्लाम अपनाने पर लेकर कई बातें कही गईं, मगर असलियत में ये उनका खुद का फैसला था. 

'बीवी बनना चाहती हो या हीरोइन', जब बोले सलमान खान, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

एक्ट्रेस एली अवराम ने सलमान खान के 'बिग बॉस' वाले कमेंट पर अपनी राय रखी, और उन रूढ़ियों पर बात की जो महिलाओं के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हैं.

62 साल के एक्टर के प्यार में मल्लिका शेरावत, गुपचुप की सगाई? चौंके फैन्स

मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो एक्टर विजय राज और डायरेक्टर राज शांडिल्या के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement