खामेनेई की मौत का मातम: LIVE शो में रो पड़ी पाक एंकर, बोली- मिडिल ईस्ट में फंसे मेरे बच्चे

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से ईरान समेत पाकिस्तान में भी शोक का माहौल है. कई पाकिस्तानी सितारों का खामेनेई के जाने से दिल टूट गया है. पाक सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां कर रहे हैं.

Advertisement
सदमे में पाकिस्तानी सेलेब्स (Photo: Instagram @rabiaanumobaid) सदमे में पाकिस्तानी सेलेब्स (Photo: Instagram @rabiaanumobaid)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान में तबाही मची हुई है. यूएस और इजरायल लगातार ईरान पर मिसाइलें दाग रहा है. जंग के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान के अलावा पूरे पाकिस्तान में भी मातम पसर गया है. पाकिस्तान के कई सेलेब्स फूट-फूटकर रो रहे हैं. 

Advertisement

दर्द में पाकिस्तानी सितारे

पाकिस्तान की फेमस टीवी होस्ट राबिया अनम अपने रमजान स्पेशल शो के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर दुख जाहिर करती नजर आईं. जंग के बारे में बात करते हुए वो लाइव शो में ही फूट-फूटकर रो पड़ीं. 

अपने लाइव शो में राबिया अनम बोलीं- ये खबर आई है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई जंग में शहीद हो गए हैं. इन हमलों में खामेनेई की बेटी, दामाद और नवासी भी शहीद हो गए हैं. 

राबिया ने आगे कहा- इस वक्त पूरा मिडिल ईस्ट जंग की लपेट में आ चुका है. ईरान में पूरी तरह से जंग शुरू हो चुकी है. कुवैत, बहरीन, कतर समेत कई जगह मिसाइलें गिर रही हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सरहदों पर भी जंग के हालात हैं. सरहदें अब महफूज नहीं हैं. 

Advertisement

मिडिल ईस्ट में फंसा राबिया का परिवार

राबिया अनम ने आगे बताया कि जंग के बीच कई पाकिस्तानी मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं. कोई काम के लिए वहां गया हुआ है तो कोई पढ़ाई के लिए. पाकिस्तान में मौजूद उनके परिवारवाले परेशान हैं. राबिया ने ये भी बताया कि उनके पति, सास-ससुर और बच्चे भी इस वक्त मिडिल ईस्ट में मौजूद हैं. वहां, उनके घर के बहुत करीब मिसाइल गिरी है. पूरी रात वहां मिसाइल डिडेट किए जा रहे थे, वो मंजर उनका परिवार अपनी आंखों से देख रहा था. ये बताते हुए राबिया अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं रख पाईं. वो सिसक सिसक कर रोने लगीं. 

 

 

पाकिस्तान के कई दूसरे सितारे भी अली खामेनेई की मौत का शोक मना रहे हैं. पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस युमना जैदी ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वो अक्सर अपने दिल के सुकून के लिए खामेनेई के लैक्चर्स सुनती थीं. उनके जाने से उन्हें काफी सदमा लगा है. इसके अलावा एक्ट्रेस माया अली, कुब्रा खान, बिलाल अब्बास खान की आंखें भी नम हैं. इन सभी सितारों ने पोस्ट के जरिए अपना दर्द बयां किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement