विराट कोहली से म‍िलकर पाक सिंगर की हुई बोलती बंद, बोले- उस रात मेरे मुल्क को धो डाला था

हम सभी ने विराट कोहली की वो करिश्माई पारी देखी थी, जो उन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न स्टेडियम में खेली. अब इस पारी को पाकिस्तानी सिंगर आसिम अजहर ने याद किया और क्रिकेटर से अपनी मुलाकात का किस्सा भी साझा किया.

Advertisement
जब विराट से हुई पाक सिंगर की मुलाकात (Photo: Facebook/Asim Azhar) जब विराट से हुई पाक सिंगर की मुलाकात (Photo: Facebook/Asim Azhar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने देश को उनपर गर्व महसूस करने के कई मौके दिए हैं. वैसे तो उन्होंने कई शानदार पारी खेली हैं. लेकिन हाल ही में पाकिस्तान के मशहूर सिंगर आसिम अजहर को उनकी वो पारी याद आई, जिसे आज भी अगर पाकिस्तान याद करती है तो उन्हें खुद पर विश्वास नहीं होता है. 

विराट कोहली ने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पर भारत को एक असंभव दिखने वाली जीत दिलाई थी. उस मैच में पाकिस्तान पूरी तरह उनपर हावी थी. लेकिन विराट ने एक छोर संभालते हुए अपनी टीम को ना सिर्फ जिताया, बल्कि पाकिस्तान के होश उड़ा दिए. आसिम अजहर ने बताया कि वो क्रिकेटर से इस पारी के बाद मिले भी थे. 

Advertisement

जब आसिम अजहर मीट्स विराट कोहली

पाकिस्तानी टीवी शो हंसना मना है पर सिंगर को उनकी और विराट की मुलाकात की तस्वीर दिखाई गई. इसे याद करते हुए आसिम ने कहा- ये जो मोमेंट था ना, मुझे आइडिया नहीं था कि ये उस रात की अगली सुबह होगी जिस दिन पाकिस्तान मेलबर्न में इंडिया से हारा था. सच कहूं तो जब मैंने वो मैच लाइव देखा था ना, आप सभी ने टीवी पर तो देखा ही होगा. 

'टी20 मैच मेरे ख्याल 3-3.30 घंटे का होता है, तो उस मैच में 3 घंटे पाकिस्तान जीत रहा था. जब आपकी आंखों के सामने ऐसा हादसा हो जाए कि एक बंदा अकेले आपको डॉमीनेट करे और मैच जीतकर ले जाए. मजे की बात ये है कि जब मैं अगली सुबह उनसे (विराट कोहली) मिलने गया, तो उन्होंने भी कहा कि यार मुझे भी नहीं पता कि ये कैसे हुआ.'

Advertisement

जब होस्ट ने आसिम को बताया कि ये विराट की कमबैक इनिंग्स भी थी, तो इसपर उन्होंने आगे कहा- इस दौरान जो हमारी बातचीत हुई, उसमें मुझे बिल्कुल भी नहीं लगा कि मैं उनको कोई...ऐसे इंसान से मिलकर आपका दिमाग ब्लैंक हो जाता है. आपको अगर कोई चीज पसंद है और आप उसके टॉप सुपरस्टार से मिल रहे हों. आसिम अजहर ने आगे दावा किया कि विराट को पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम की बैटिंग पसंद हैं, जो उनके लिए बतौर पाकिस्तानी एक बहुत बड़ी बात है. 

बात करें आसिम अजहर की, तो गानों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है. कहा जाता है कि वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को डेट कर रहे हैं. कुछ महीनों पहले दोनों की शादी की खबरें भी चल रही थीं. हालांकि वो महज अफवाह साबित हुई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement