31 साल के हुए अनंत अंबानी, पत्नी राधिका मर्चेंट ने लुटाया प्यार, जामनगर में जश्न

अनंत अंबानी ने अपने 31वें जन्मदिन पर जामनगर के वनतारा में भव्य पार्टी का आयोजन किया. जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए. सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, काजोल और एआर रहमान जैसे सितारे मौजूद थे.

Advertisement
अनंत अंबानी का बर्थडे बैश (Photo: Instagram @ambani_update) अनंत अंबानी का बर्थडे बैश (Photo: Instagram @ambani_update)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:06 AM IST

बिजनेस टायकून मुकेश और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी 10 अपैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मी सितारों, परिवार के करीबी लोगों और दोस्तों के बीच अनंत ने जामनगर के वनतारा में जन्मदिन का जश्न मनाया. ग्रैंड पार्टी से पहले अनंत ने दान-पुण्य कर जन्मदिन के पर्व की शुरुआत की. फैंस और सेलेब्स ने अनंत को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी है.

Advertisement

अनंत अंबानी 31 साल के हुए
इंटरनेट पर अनंत के बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है इसमें उन पर फूलों की बारिश हो रही है. राधिका ने पति अनंत को गाल पर kiss किया. कपल का ये प्यारा वीडियो देखकर लोगों का कहना है उनकी जोड़ी हिट है. वनतारा से राधिका और अनंत का स्पेशल कनेक्शन है. दोनों अक्सर वनतारा जाकर अपना समय बिताते हैं. फिल्मी सितारों संग कपल यहां पर पार्टी भी करता है. राधिका और अनंत को फैंस ने मेड फॉर ईच अदर बताया है.

बात करें अनंत की ग्रैंड बर्थडे पार्टी की तो, 9 अप्रैल से ही उनके जन्मदिन का पर्व शुरू हो गया था. जामनगर में सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, काजोल, एआर रहमान समेत कई बड़ी दिग्गज हस्तियां मौजूद हैं. यूं कहें कि पूरा बॉलीवुड जामनगर पहुंचा हुआ है. सलमान अनंत को अपने छोटे भाई जैसा मानते हैं. उन्होंने अनंत को बर्थडे विश करते हुए प्यारा सा पोस्ट लिखा है. 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात अनंत का बर्थडे बैश सूफी कॉन्सर्ट के साथ शुरू किया गया. रणवीर सिंह ने अनंत की पार्टी में समां बांधा. अनंत ने अपने 31वें जन्मदिन पर गौ सेवा की. 1 लाख से ज्यादा गायों को छप्पन भोग दिया गया. जयपुर में हाथियों को खास दावत दी गई. हाथियों के लिए 3000 किलो फलों का भव्य बुके लगाया गया. अनंत अंबानी ने देश के कई बड़े मंदिरों को करोड़ों का दान दिया है. इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी खाना खिलाया गया. जन्मदिन के मौके पर अनंत के जरिए किए गए इन नेक कामों की लोगों ने तारीफ की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement