शिखर धवन इस समय जश्न में डूबे हुए हैं. 40 की उम्र में वो दूसरी बार घर बसाने जा रहे हैं. जी हां, शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग दूसरी शादी कर रहे हैं. दोनों संग सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. कपल लगातार वेडिंग फंक्शन से अपनी तस्वीरें शेयर करके फैंस को भी ट्रीट दे रहा है.
जश्न में डूबे शिखर-सोफी
शिखर धवन की होने वाली दुल्हनिया सोफी शाइन ने अब हल्दी फंक्शन से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. जश्न की तस्वीरों में सोफी हल्टर नेक चोली और ऑरेंज-रेड लहंगे में दिखाई दे रही हैं. उनके लहंगे-चोली पर हैवी एम्ब्रॉयडरी हुई है. ऑरेंज लहंगे संग उन्होंने येलो कलर के नेट के दुपट्टे को टीमअप किया है.
सोफी ने लहंगा चोली संग लाइट ग्लोइंग मेकअप किया. बालों में कर्ल्स देकर ओपन रखा है. कानों में झुमके पहने वो सुपर स्टनिंग लगीं. इंडियन लुक में आयरलैंड की सोफी सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. उनके खूबसूरत अंदाज से नजरें हटाना भी मुश्किल है. सोफी ने शिखर धवन संग भी कई पोज दिए.
वहीं, दूसरी ओर शिखर धवन व्हाइट सलवार-कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने येलो नेहरू जैकेट टीमअप की है. दोनों प्यार में डूबे नजर आए.
सोफी ने फ्लॉन्ट किए कलीरे
सोफी की चूड़ा सेरेमनी भी हुई. वो हाथों में चूड़ा पहने दिखीं, जिसे उन्होंने ढका हुआ है. इसके अलावा सोफी हाथों में कलीरे भी पहने नजर आईं. एक तस्वीर में सभी मेहमान उनपर फूलों की बरसात करते दिखे. तस्वीरें देखकर लग रहा है कि ये उनके हल्दी फंक्शन की हैं. हालांकि, उन्होंने मेंशन नहीं किया है. सोफी की बड़ी सी स्माइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है. सोफी ने कैप्शन में लिखा- बहुत सारी खुशियां.
इससे पहले शिखर धवन ने संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपनी लेडी लव की बांहों में नजर आए थे. दोनों साथ में मेड फॉर ईच अदर लगे. फैंस को अब उनके वेडिंग डे का बेसब्री से इंतजार है. हर कोई उन्हें दुल्हन-दूल्हे के जोड़े में देखना चाहता है.
शिखर धवन और सोफी के रिश्ते की बात करें तो दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं. सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं. वो शिखर धवन से 5 साल छोटी हैं.
बता दें कि शिखर की सोफी शाइन से ये दूसरी शादी है. क्रिकेटर की पहली शादी साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की आयशा मुखर्जी से हुई थी. कपल का एक बेटा भी है, जोरावर. मगर शादी के कुछ साल बाद उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ गई थीं और फिर दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. तलाक के बाद शिखर धवन अब दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
aajtak.in