38 साल की उम्र में एक्टर ने रचाई शादी, करोड़ों का बिजनेस संभालती है दुल्हनिया

अल्लू सिरीश ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर नयनिका रेड्डी के साथ 6 मार्च को हैदराबाद में शादी की. इस शादी में उनके बड़े भाई अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, सूर्या, राम चरण सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए.

Advertisement
अल्लू शिरीष की शादी (PHOTO: Social Media) अल्लू शिरीष की शादी (PHOTO: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

मुबारक हो! साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 6 मार्च को हैदराबाद में दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई. उनके भाई अल्लू अर्जुन अपनी वाइफ स्नेहा रेड्डी और बच्चों अयान, अरहा के साथ दिखे. इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे जैसे चिरंजीवी, सूर्या, राशी खन्ना और राम चरण शादी में शामिल हुए.

Advertisement

शादी की पहली फोटो आई सामने
अल्लू सिरीश और नयनिका ने पूरे रीति-रिवीज से शादी करके जिंदगी का नया सफर शुरू किया. दिलचस्प बात ये कि सिरीश और नयनिका ने 6 मार्च की डेट चुनी. 15 साल पहले उसी डेट पर अल्लू अर्जुन ने स्नेहा से शादी की थी. फैंस ने भी इस कनेक्शन को नोटिस किया, अब भाइयों की शादी की एनिवर्सरी एक ही डेट पर है.

अल्लू सिरीश और नयनिका की शादी में कई बड़े नेता और अभिनेता शामिल हुए. चिरंजीवी न्यूली वेड्स को आशीर्वाद देने ग्रैंड इवेंट में पहुंचे. सूर्या ने भी कपल को नई जिंदगी की बधाई दी. सोशल मीडिया पर इवेंट की इनसाइड फोटो वायरल हो रही है, जिसमें चिरंजीवी, सूर्या और ऑलू अर्जुन तीनों मेगास्टार्स साथ बैठकर बातें कर रहे हैं. 

राम चरण ब्लैक कुर्ता सेट में अपनी दमदार मौजूदगी के साथ दिखे, उनका अंदाज सबका ध्यान खींच रहा था. नंदमुरी कल्याण राम भी शादी में आए और कपल को उनकी मोहब्बत पर बधाई दी. आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और एक्टर पवन कल्याण अपनी वाइफ अन्ना लेजनेवा के साथ अल्लू सिरीश और नयनिका को आशीर्वाद देने पहुंचे. 

Advertisement

नयनिका रेड्डी कौन हैं?
नयनिका रेड्डी हैदराबाद की बिजनेस प्रोफेशनल हैं, जो एक अमीर बिजनेस फैमिली से आती हैं. उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई पुराना कनेक्शन नहीं है. वो प्राइवेट लाइफ जीती रहीं, भले ही सिरिश जैसा फेमस एक्टर उनके साथ हो. सगाई की अनाउंसमेंट के बाद वो पब्लिक अटेंशन में आईं. प्री-वेडिंग फंक्शन्स में उनकी ग्रेसफुली पार्टिसिपेशन और ट्रेडिशनल रिचुअल्स ने फैंस को इम्प्रेस किया. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement