नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'ब्रिजर्टन' का सीजन 4 चर्चा में हैं. इस शो का सेकेंड पार्ट 26 फरवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही हिट हो गया. 'ब्रिजर्टन' के सीजन 4 को अभी तक की सबसे खूबसूरत और रियल लव स्टोरी बताया जा रहा है. इस बार शो में ब्रिजर्टन परिवार के दूसरे बेटे बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन की कहानी दिखाई गई है, जिसे सोफी बैक नाम की लड़की से प्यार हो जाता है. हालांकि बेनेडिक्ट एक ऊंचे घराने का लड़का है और सोफी नौकरानी, इसके कारण उनका इस जिंदगी में एक होना नामुमकिन है.
इंटीमेट सीन की शूटिंग के बाद हुआ बुरा हाल
एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं. एक शो के दौरान दोनों एक्टर्स ने इस सीन को शूट करने को लेकर बात की. इस बीच येरिन ने बताया कि शूटिंग के अगले दिन उनका हाल बुरा हो गया था.
स्पॉइलर अलर्ट: अगर आपने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 का दूसरा पार्ट नहीं देखा है, तो अपने रिस्क पर आगे बढ़िए.
सोफी बैक और बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन को एक स्टीमी सीन में बाथटब में इंटीमेट होते देखा जा सकता है. इस बीच ब्रिजर्टन परिवार में हलचल मची हुई है. परिवार, एक स्कैंडल से बचने की कोशिश कर रहा है और दोनों के रिश्ते को कानूनी बनाने के तरीके तलाशे जा रहे थे. लेकिन स्क्रीन पर स्टीमी सीन दर्शकों का दिल जीत रहा है, वह येरिन हा के लिए एक हेल्थ स्केयर बन गया था. येरिन और ल्यूक ने कैपिटल ब्रेकफास्ट नाम के शो में इसकी शूटिंग का हिस्सा सुनाया. येरिन ने खुलासा किया कि उन्हें एक स्किन कंडीशन हो गई थी.
येरिन हा ने इंटरव्यू के दौरान शेयर किया, 'एक सीन है जहां हम बाथटब में हैं, और बेसिकली मैंने अपने शरीर पर बेबी पाउडर लगाया था, क्योंकि मुझे बताया गया था कि इससे मेरी स्किन ड्राई हो जाएगी और इंटिमेसी वियर को टेप के साथ लगाना आसान होगा. और फिर अगले दिन, बाथटब सीन के बाद, मुझे पूरे शरीर पर हाइव्स हो गए, और मुझे फॉलिकुलाइटिस हो गया था.'
उन्होंने आगे शर्माते हुए कहा, 'तो मुझे स्टेरॉयड क्रीम की जरूरत पड़ी. लेकिन मैं खुद को ब्लेम करती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि यह बेबी पाउडर और बाथ वॉटर के कॉम्बिनेशन की वजह से हुआ था.' इसपर ल्यूक थॉम्पसन ने खुलासा किया कि वे और येरिन शूटिंग के लिए बाथटब में छह घंटे तक थे. शूटिंग के दौरान गर्म पानी में भी कुछ चीजें मिलाई जा रही थीं, जिससे वो मिल्की रहे. येरिन ने आगे बताया कि अगले दिन ल्यूक ठीक थे, लेकिन उन्हें स्किन रिएक्शन हो गया था. एक्ट्रेस हंसते हुए बोलीं, 'मैं एक सेंसिटिव गर्ल हूं.'
क्या है फॉलिकुलाइटिस?
फॉलिकुलाइटिस एक आम स्किन कंडीशन है, जो हेयर फॉलिकल्स में सूजन की वजह से होती है, ज्यादातर बैक्टीरियल इंफेक्शन से. यह आमतौर पर खुजली वाले पिंपल जैसे छोटे-छोटे गुच्छों के रूप में दिखता है जो हेयर फॉलिकल्स के आसपास होते हैं. हल्के मामलों में, फॉलिकुलाइटिस कुछ दिनों में खुद ठीक हो सकता है. लेकिन ज्यादा गंभीर या बार-बार होने वाले इंफेक्शन में मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है और अगर इलाज न किया जाए तो स्कारिंग या परमानेंट हेयर लॉस हो सकता है. येरिन हा के लक्षणों और पानी के एक्सपोजर के आधार पर यह कंडीशन ज्यादातर Pseudomonas folliculitis से मेल खाती है, जिसे अक्सर ‘हॉट टब रैश’ भी कहा जाता है.
aajtak.in