व्हीलचेयर पर क्रिकेटर, जमीन पर बैठकर मिले रणवीर, सलमान ने दिया ऑटोग्राफ

10 अप्रैल को अनंत अंबानी ने अपना जन्मदिन मनाया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे जामनगर पहुंचे. रणवीर सिंह और सलमान खान ने व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से जामनगर एयरपोर्ट पर मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया.

Advertisement
जमीन पर 'हमजा' (Photo: Screengrab) जमीन पर 'हमजा' (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

10 अप्रैल को अनंत अंबानी ने धूमधाम से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अनंत अंबानी के जन्मदिन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स जामनगर पहुंचे थे. 11 अप्रैल की सुबह सेलेब्स जामनगर से मुंबई के लिए रवाना हुए. जामनगर एयरपोर्ट से सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. वीडियो में रणवीर सिंह और सलमान खान व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिलते नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

क्रिकेटर से मिले सलमान-रणवीर
व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह और सलमान खान संग मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. वो जामनगर एयरपोर्ट पर उनसे मिले, और दोनों स्टार्स ने खुशी-खुशी ऑटोग्राफ दिए. रणवीर के साथ वीडियो शेयर करते हुए भीमा ने धुरंधर स्टार की तारीफ की और लिखा, धुरंधर रणवीर सिंह के साथ. कभी-कभी जिंदगी ऐसे पल देती है जो कभी भूलते नहीं. आज ऐसा ही दिन था. रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला. जिंदगी में बहुत लोगों से मिला हूं, लेकिन आज जो सादगी, विनम्रता और सम्मान मिला. वो सच में खास था. सुपरस्टार बनना तो एक बात है, लेकिन सच्चा इंसान बनना ही असली स्टार बनाता है.ये पल हमेशा याद रहेगा. 

रणवीर सिंह के अलावा वो सलमान खान से भी मिले. उन्होंने दबंग खान की तारीफ में लिखा कि सलमान खान के साथ. सपने लिमिट्स नहीं देखते वो हिम्मत देखते हैं. क्रिकेट फील्ड से सलमान खान से मिलना तक भीमा खुंटी के लिए गर्व का पल रहा. 

Advertisement

भीमा के प्रति सलमान खान और रणवीर सिंह का जेस्चर देखकर फैन्स खुशी से झूम उठे हैं. एक ने लिखा कि रणवीर सिंह का टाइम आ गया है. वो नेक दिल इंसान हैं. दूसरे ने लिखा कि रणवीर सिंह ग्राउंडेड हैं. अन्य ने कहा कि सलमान खान तो हमेशा ही दिल जीत लेते हैं. कई लोगों ने कहा कि सुपरस्टार की यही खासियत होती है. कुछ लोग कह रहे हैं कि 'हमजा' का ये वीडियो दूर तक जाना चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement