शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म पठान रिलीज से पहले विवादों में बनी हुई है. बेशर्म रंग गाने की ट्रोलिंग अभी तक नहीं रुकी है. फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री भी शाहरुख खान की पठान और सॉन्ग बेशर्म रंग को ट्रोल करने से पीछे नहीं हटे. अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सॉन्ग बेशर्म रंग पर तंज कसा है. उन्होंने इस गाने को अश्लील बताते हुए इसे न देखने की अपील की है.
विवेक अग्निहोत्री की अपील
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- वॉर्निंग. बॉलीवुड के खिलाफ वीडियो. अगर आप सेकुलर हैं तो इसे न देखें. डायरेक्टर ने दो वीडियो का कोलाज शेयर किया है. जिसमें एक तरफ बेशर्म रंग गाना चल रहा है. दूसरी ओर एक ऐड फिल्म चल रही है जिसमें रेप, कल्चरल अटैक, फिल्मों-सोशल मीडिया-ओटीटी के पोर्नोग्राफी प्रमोशन को रोकने की मांग की गई है. कल्चर को बचाने की दुहाई की गई है.
वीडियो में एक लड़की फिल्ममेकर्स से रोते हुए सवाल पूछते कहती हैं- इतनी अश्लीलता कहां से लाते हैं आप? न मेरे शरीर की कोई रिस्पेक्ट है, न मेरे मन का कोई मोल, बस गदंगी में लिपटे हुए निरर्थक शब्द और निर्वस्त्र दृश्य? इसे आप कहते हैं कंटेंट? आप तो अपराधों को उकसाकर चले जाते हैं और बलि चढ़ती हैं हम लड़कियां. वीडियो में अश्लील फिल्मस को न बनाने की मांग की गई है.
ट्रोल हुए डायरेक्टर
विवेक अग्निहोत्री को उनके इस पोस्ट के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोग उनके द्वारा बनाई गई बोल्ड फिल्मों के फोटोज शेयर कर डायरेक्टर को ट्रोल कर रहे हैं. विवेक अग्निहोत्री के पुराने अश्लील ट्वीट्स को क्लब कर लोग लिखते हैं- शर्मनाक. डायरेक्टर को लोगों ने जाहिल और हिपोक्रेट बताया. उनके डायरेक्शन में बनी एरॉटिक फिल्म हेट स्टोरी का बोल्ड पोस्टर शेयर कर उनसे सवाल कर रहे हैं.
इन ट्रोलिंग पर विवेक ने रिएक्ट भी किया है. उन्होंने ट्वीट में बताया कि वो बदलाव में यकीन करते हैं. जब उन्हें लगा कि बॉलीवुड के साथ कुछ तो गलत है तो उन्होंने खुद को बदल लिया. वैसे विवेक अग्निहोत्री अपने बयानों और ट्ववीट्स की वजह से अक्सर यूजर्स के निशाने पर होते हैं.
फिल्म पठान की बात करें तो, मूवी 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी. पठान के गाने बेशर्म रंग पर विवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव सुझाए हैं. बेशर्म रंग गाने में दीपिका की ऑरेंज बिकिनी पर विवाद हुआ. सेंसर बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद क्या फिल्म से ये सीन हेटगा, इसका जवाब पठान की रिलीज के बाद ही मिलेगा.
aajtak.in