साउथ के हिट कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी फैंस के बीच छाई हुई है. 26 फरवरी को ग्रैंड शादी के बाद से कपल इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बना हुआ है. 4 मार्च को विजय-रश्मिका ने हैदराबाद में स्टार स्टडेड रिसेप्शन पार्टी रखी. यहां साउथ और बॉलीवुड के बड़े सितारों ने शिरकत की.
रिसेप्शन में छाए रश्मिका-विजय
रिसेप्शन में रश्मिका ने सुर्ख लाल साड़ी पहनी थी. वहीं विजय ने आइवरी धोती, वेष्टि और अंगवस्त्रम पहना. दोनों की जोड़ी मेड फॉर ईच अदर लगी. पैप्स को कपल ने जमकर पोज दिए. इस दौरान विजय और रश्मिका ने सिर झुकाकर सभी का आभार जताया. विजय ने पैप्स से कहा कि अब वो जाकर आराम कर सकते हैं, क्योंकि उनकी शादी से जुड़े सभी फंक्शंस खत्म हो चुके हैं. विजय ने मस्ती मजाक करते हुए पैप्स को बताया कि अब वो और रश्मिका थोड़े वक्त के लिए अंडरग्राउंड हो जाएंगे.
विजय की बात सुन हंसने लगीं रश्मिका
विजय बोले- आप सभी का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया. आज हम इस जश्न के खत्म होने की उम्मीद करते हैं और अब हम धीरे से अंडरग्राउंड हो जाएंगे. ऐसा बोलते हुए उन्होंने सोने की तरफ हिंट किया. विजय की ये बात सुनकर रश्मिका जोर से हंसने लगती हैं. 26 फरवरी को शादी के बाद से विजय और रश्मिका ने बिल्कुल भी आराम नहीं किया है. वो लगातार पोस्ट वेडिंग रस्मों को निभाते दिखे. फैंस, मीडिया से मिले. देश भर के लोगों को एड्रेस किया और उनका आभार जताया. गांव जाकर सत्यनारायण की पूजा की. फिर 4 मार्च को रिसेप्शन किया. अब कपल रिलैक्स करने के मूड में है.
कपल की शादी नेशन वाइल्ड हिट रही. उनका वेडिंग लुक सबके होश उड़ा गया. रश्मिका-विजय ने ट्रैडिशन को फॉलो करते हुए अपने लुक को मॉर्डन टच दिया. उनका हर एक पोस्ट वेडिंग लुक एलिगेंट रहा है. जल्द कपल फिल्मी पर्दे पर दिखेगा. फिल्म रणबाली में वो तीसरी बार साथ नजर आएंगे. फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं.
aajtak.in