न्यूली मैरिड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद अपने होम टाउन आंध्रा प्रदेश में हैं. सात फेरे लेने के बाद कपल ने पहली बार तिरुमाला में तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे. यहां से उनकी कई वीडियोज सामने आईं. दोनों के खिले चेहरे साफ बताते हैं कि वो कितने खुश हैं.
पति-पत्नी ने लिया आशीर्वाद
कपल ने भगवान का आशीर्वाद लिया और अपनी नई जिंदगी की अच्छी शुरुआत की कामना की. इस दौरान रश्मिका जहां हरी कांजीवरम साड़ी में सोने के गहनों के साथ सजी हुई नजर आईं, वहीं विजय सफेद कुर्ता पायजामा में हैंडसम लगे. दोनों एक दूसरे का हाथ थामे साथ चलते दिखाई दिए. उनके आस पास पुलिस की कड़ी सिक्योरिटी मौजूद रही. विजय-रश्मिका का साथ इस दौरान छोटे भाई आनंद देवरकोंडा ने भी दिया. वो भी उनके साथ साए की तरह मौजूद रहे.
इस मोस्ट लविंग कपल को देखने के लिए मंदिर परिसर में फैंस भी खूब इकट्ठा हुई. विजय और रश्मिका दोनों ने ही उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया. हर कोई उनसे मिलने के लिए वहां उत्सुक दिखा. आसपास जुटी भीड़ को देख विजय का भी प्रोटेक्टिव हसबैंड मोड ऑन हो गया. उन्होंने रश्मिका की पूरी देखभाल की और लोगों से बचाते दिखे.
इकोनॉमी क्लास में किया सफर
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में एक खूबसूरत पारंपरिक समारोह में शादी की. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं और फैंस उन्हें देखकर दीवाने हो गए.
शादी के अगले दिन ये नया जोड़ा हैदराबाद लौट गया. फैंस को हैरानी तब हुई जब दोनों को इकोनॉमी क्लास में सफर करते देखा गया. उदयपुर से कमर्शियल फ्लाइट में चढ़ते हुए दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं और अपनी सीट की ओर जाते हुए मुस्कुराते दिखे.
कपल ने बांटी मिठाई
हाल ही में कपल ने अनाउंस किया था कि वो पूरे देश में अपनी शादी की मिठाई बांटने वाले हैं. शादी की खुशी मनाने के लिए रविवार को देशभर के मंदिरों में ‘अन्नदान’ करने का फैसला किया. वो पूरे देश में मिठाइयों से भरे ट्रक भी भेज रहे हैं.
इस खबर को शेयर करते हुए विजय और रश्मिका ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- इस देश के प्यारे लोगों के नाम. आप हमेशा हमारी जिंदगी और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं. हम अपनी शादी की खुशी आप सभी के साथ मनाना चाहते हैं. और भारत में हर खुशी कैसे मनाई जाती है? मिठाई और खाने के साथ . इसलिए 1 मार्च को हम देशभर में प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक भेज रहे हैं, ताकि अपनी जिंदगी के इस खास पल को आप सबके साथ बांट सकें. साथ ही हम देश के कई मंदिरों में अन्नदान भी करेंगे.
aajtak.in