रणबीर की 'रामायण' के बीच आई एक और रामायण! दिखा श्रीराम संग हनुमान का दिव्य रूप, कब होगी रिलीज?

हनुमान जयंती के मौके पर जहां रणबीर कपूर की रामायण का टीजर रिलीज हुआ, वहीं ‘वाल्मीकि रामायण’ नाम से एक और फिल्म सुर्खियों में आ गई है. पोस्टर और टीजर में श्रीराम और हनुमान का दिव्य रूप दिखाया गया है. जानें इस नई फिल्म की पूरी डिटेल.

Advertisement
कब रिलीज होगी वाल्मीकि रामायण? (Photo: X @komalnahta) कब रिलीज होगी वाल्मीकि रामायण? (Photo: X @komalnahta)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

हनुमान जयंती के मौके पर रणबीर कपूर की रामायण फिल्म का फर्स्ट टीजर रिलीज हुआ. फैंस के बीच इसका खूब क्रेज देखने को मिला. लेकिन इस बीच एक और रामायण सुर्खियों में आ गई है. वो है- वाल्मीकि रामायण. फिल्म का फर्स्ट टीजर भी आज (2 अप्रैल) के दिन शेयर किया गया.टीजर में राम के साथ हनुमान भी नजर भी नजर आ रहे हैं. कब रिलीज होगी ये फिल्म आपको बताते हैं. 

Advertisement

आ गई एक और रामायण...

हनुमान जयंती के मौके पर इसका पहला पोस्टर जारी किया गया है. श्रीराम के आगे हाथ जोड़कर बैठे हनुमान, जिन्हें अपने आराध्य का आशीर्वाद मिल रहा है. साथ ही बैकग्राउंड में 'दासोSहम्' गाना बज रहा है. रामायण पर पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं. अब नितेश तिवारी की रामायण के बाद एक और नाम इस लिस्ट में जुड़ चुका है. 

इसे कोमल नाहटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. उनके पोस्ट को देखें तो पता चलता है कि इस फिल्म को फिल्म मेकर भावना तलवार प्रोड्यूस कर रही हैं, वहीं इसके डायरेक्टर बिनोद प्रधान होंगे.भावना एक नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म मेकर हैं. फिलहाल इस फिल्म की कास्ट कौन होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

पोस्टर ने सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है. क्योंकि हाल ही में नितेश तिवारी की रणबीर कपूर स्टारर रामायण का टीजर जारी हुआ है. जिसका बजट 1600 करोड़ का है. यूजर्स का मानना है कि वाल्मीकि रामायण रणबीर की रामायण को टक्कर देने की योजना बना रही है. हालांकि भावना की फिल्म नितेश तिवारी की फिल्म से काफी पहले रिलीज होगी. 

Advertisement

वाल्मीकि रामायण की घोषणा राम नवमी के मौके पर की गई थी. भावना तलवार ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए एक बेहद शानदार मैसेज लिखा था- जब तक पहाड़ खड़े रहेंगे और नदियां बहती रहेंगी, रामायण अमर रहेगी. मेकर्स ने टीजर के साथ ही रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है. फिल्म 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. जिसका सीधा मुकाबला दिवाली पर आने वाली अन्य बड़ी फिल्मों से हो सकता है.


पहली झलक से लगता है कि यह फिल्म रामायण को आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों पर फोकस करते हुए पेश करेगी. मेकर्स इसे एक सरल लेकिन अर्थपूर्ण तरीके से दर्शकों से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement