'दिल टूटता है...', Ind vs Pak मैच के बाद Urvashi Rautela ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया, क्यों बोलीं- मूव ऑन का समय है?

उर्शवी रौतेला जब टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं, तो लोगों को लगा था कि वो अब सभी मैचेस को एन्जॉय करेंगी. लेकिन उर्वशी अब ऑस्ट्रेलिया से निकल गई हैं. एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में अपडेट दिया है. उर्वशी ने फ्लाइट से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं.

Advertisement
उर्शवी रौतेला उर्शवी रौतेला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला क्रिकेट को लेकर अपने प्यार के लिए अक्सर ही चर्चा में रहती हैं. भारतीय क्रिकेट टीम जब भी कोई मैच खेलने मैदान में उतरती है तो उर्वशी रौतेला का नाम ट्रेंड करने लगता है. ऐसे में उर्वशी जब टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो उनकी खूब चर्चा हुई. लेकिन अब एक बार फिर उर्वशी का नाम सुर्खियों में है. आइए जानते हैं क्यों?

Advertisement

उर्वशी ने छोड़ा ऑस्ट्रेलिया

दरअसल, उर्वशी रौतेला जब टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंची थीं, तो लोगों को लगा था कि वो अब सभी मैचेस को एन्जॉय करेंगी. लेकिन उर्वशी अब ऑस्ट्रेलिया से निकल गई हैं. एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में अपडेट दिया है. 

रविवार (23 अक्टूबर) को टीम इंडिया का पाकिस्तान से मेलबर्न में महामुकाबला हुआ. मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाकर 4 विकेट से बड़ी जीत हासिल की. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत का पूरे देश ने जश्न मनाया. आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी भारत की जीत के जश्न में डूबे दिखे. जब भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ तब उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया में थीं. लेकिन भारत की शानदार जीत के बाद अब उर्वशी ऑस्ट्रेलिया से निकल गई हैं

वायरल हुई उर्वशी की पोस्ट

Advertisement

उर्वशी ने फ्लाइट से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की. फोटोज शेयर करने के साथ उर्वशी ने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसकी खूब चर्चा हो रही हैं. उर्वशी ने लिखा- जाने की बात से मेरा दिल टूट रहा है....लेकिन मूव ऑन करने का समय है. 

उर्वशी की ये पोस्ट भी उनकी बाकी पोस्ट की तरह देखते ही देखते वायरल हो गई. सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्वशी की पोस्ट पर कमेंट करके मजे लेने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने कहा कि ऋषभ पंत ने मैच नहीं खेला इसलिए उर्वशी वापस आ गईं. यूजर ने लिखा- इंडिया वापस आ गई, क्योंकि RP भाई खेल नहीं रहे हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब किसकी याद आ रही है. 

बता दें कि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुए भारत के मैच में ऋषभ पंत नहीं खेले थे. इसलिए कई यूजर्स उर्वशी के ऑस्ट्रेलिया छोड़ने पर एक्ट्रेस का मजाक बना रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि ऋषभ पंत के बिना उर्वशी को मैच देखने में मजा नहीं आ रहा है. आपकी क्या राय है उर्वशी रौतेला की इस पोस्ट के बारे में बताइएगा जरूर.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement