Toofaan Teaser: गुंडे से बॉक्सर बनने तक का सफर, दमदार है फरहान का तूफानी अंदाज

21 मई को फिल्म वीडियो स्ट्रीमिंग पोर्टल अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी. टीजर काफी दमदार है और कहना होगा कि ये फिल्म के ट्रेलर और उसकी रिलीज को लेकर फैन्स का एक्साइटमेंट डबल कर देता है.

Advertisement
फिल्म तूफान में फरहान का लुक फिल्म तूफान में फरहान का लुक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फरहान अख्तर स्टारर फिल्म तूफान का टीजर वीडियो शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है. इस दमदार टीजर वीडियो में फिल्म की मोटी-मोटी कहानी बताई गई है और साथ ही साथ मुख्य कलाकारों का लुक दिखाया गया है. फिल्म में फरहान अख्तर एक गुंडे का किरदार निभा रहे हैं जो कि कई चीजों से प्रेरित होकर एक बॉक्सर बनने की राह पर चल पड़ता है.

Advertisement

इस गुंडे को बॉक्सर बनने की प्रेरणा कहां से मिलती है और उसकी बॉक्सिंग की दुनिया का बादशाह बनने का सफर कैसा रहता है यही फिल्म की कहानी है. परेश रावल ने फरहान के ट्रेनर की भूमिका निभाई है और मृणाल ठाकुर ने फरहान की लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले किया है. फिल्म के लिए फरहान ने जबरदस्त मेहनत की थी जिसका नतीजा साफ तौर पर टीजर में दिख रहा है. वह काफी मस्कुलर अंदाज में इस फिल्म में नजर आएंगे.

21 मई को फिल्म वीडियो स्ट्रीमिंग पोर्टल अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी. टीजर काफी दमदार है और कहना होगा कि ये फिल्म के ट्रेलर और उसकी रिलीज को लेकर फैन्स का एक्साइटमेंट डबल कर देता है. फरहान अपने किरदार के लिए काफी मेहनत करते हैं. इससे पहले भाग मिल्खा भाग और रॉकऑन जैसी फिल्मों में लुक के लिए उनकी मेहनत देखने को मिलती रही है, इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है.

Advertisement

रिलीज से पहले विवादों में तूफान
फरहान की फिल्म तूफान को रिलीज से पहले ही तूफान का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी हो रही है. फरहान ने क्योंकि नागरिकता कानून का विरोध किया था, उनकी तरफ से सुशांत केस में भी चुप्पी साधी गई थी, उन्हीं वजहों से लोग खासा नाराज हैं.  एक यूजर ने लिखा है- फरहान ने CAA आंदोलन के दौरान कहा था कि जब इतने लोग प्रोटेस्ट करते हैं तो ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. इसलिए मैं भी अब इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहा हूं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement