सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं. उनकी क्यूटनेस और उनकी शरारत दोनों ही फैंस को बहुत भाती है. अपने मम्मी-पापा की तरह ही तैमूर भी अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. अब हाल ही में पैपराजी को पोज देते तैमूर का एक वीडियो सामने आया. डांस करते हुए पोज देते तैमूर का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
वीडियो में तैमूर पापा सैफ की गोद से उतरते ही कैमरे पर विक्टरी साइन दिखाकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं. तैमूर दोनों हाथों से विक्टरी साइन दिखा रहे हैं. कार्टून प्रिंटेड टी-शर्ट, ब्लू हाफ पैंट और चेहरे पर मास्क लगाए तैमूर की एक्साइटमेंट पैपराजी को भी खुश कर गई. वीडियो में सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू भी नजर आईं. हाथ में लॉलीपॉप लिए इनाया उनकी नैनी के साथ दिखाई दीं.
Indian Idol: पवनदीप की सिंगिंग से इंप्रेस बप्पी लहरी, गिफ्ट किया अपना तबला
तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस
तैमूर का यह क्यूट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में तैमूर के लिए काफी कुछ कहा है. एक यूजर ने लिखा 'वो इतना क्यूट है बिल्कुल अपनी मां की तरह.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'अपनी मम्मी की एक्टिंग कर रहा है.' कुछ ने तैमूर के कैमरा पोज की भी तारीफ की है.
KKK11: क्यों ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं निक्की तंबोली? एक्ट्रेस ने बताई वजह
फरवरी में बड़े भाई बने तैमूर
तैमूर ने जन्म के बाद से ही हर किसी का ध्यान खींचा है. उसकी हर हरकत कैमरे में कैद होती और फिर वायरल होती थी. बता दें तैमूर अब बड़े भाई बन चुके हैं. इस साल फरवरी में करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था. हाल ही में कपल ने बताया था कि उन्होंने अपने छोटे बेटे का नाम जेह रखा है.
aajtak.in