ऑनलाइन क्लास के लिए नहीं था फोन, सोनू से भेजी मदद, कहा- 'नहीं छूटेगी पढ़ाई'

एक संस्था ने सोनू सूद से ऑनलाइन क्लासेज के लिए फोन द‍िलाने का अनुरोध क‍िया जिसपर सोनू सूद ने बिना देर किए मदद का हाथ बढ़ा दिया. सोनू सूद ने संस्था के अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए मोबाइल फोन्स दिलाने का वादा किया है.

Advertisement
सोनू सूद सोनू सूद

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 10 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

एक्टर सोनू सूद की दर‍ियाद‍िली से अब हर कोई वाक‍िफ है. उन्होंने जरुरतमंद को अपनी ओर से हरसंभव मदद पहुंचाने की कोश‍िश की और कामयाब भी रहे. उनकी इसी दयालुता का उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है. एक संस्था ने सोनू सूद से ऑनलाइन क्लासेज के लिए फोन द‍िलाने का अनुरोध क‍िया जिसपर सोनू सूद ने बिना देर किए मदद का हाथ बढ़ा दिया.ने सोनू सूद ने संस्था के अनुरोध को सहर्ष स्वीकार करते हुए मोबाइल फोन्स दिलाने का वादा किया है. 

Advertisement

दरअसल, हैबीटैट एंड लाइवलीहुड नाम की संस्था ने अपनी परेशानी को बयां करते हुए ट्वीट किया था- 'पूजा, कहकशा, आफ‍िया रोज मजदूरी करने वालों के बच्चे हैं. वे ऑनलाइन क्लासेज नहीं ले पा रहे हैं. इन बच्चों के साथ काम कर रहे  HALWA और  GBGB आपसे अनुरोध करना चाहते हैं कि इन बच्चों को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए फोन दिलवा दें'. संस्था के इस रिक्वेस्ट पर सोनू ने बिना समय गंवाए जवाब में लिखा- 'कोई भी छात्र अपनी श‍िक्षा नहीं मिस करेगा...सभी को फोन भेज रहा हूं'. लोग सोनू की तारीफ कर रहे हैं. 

 

नेपाल में बैठे युवक के इलाज के ल‍िए आगे आए एक्टर

हाल ही में सोनू ने एक नेपाली युवक की भी सहायता की थी. लंबे समय से Ankylosing Spondylitis से ग्रसित नेपाल का यह युवक ना ठीक से चल पाता है और ना ही बैठ पाता है. उस युवक ने नेपाल से ही अपना एक वीडियो शेयर किया और उम्मीद जताई कि सोनू उनकी मदद करेंगे. युवक ने बताया है कि उसे एक सर्जरी की जरूरत है जिससे उसका इलाज हो सके. सोनू ने उस युवक की तकलीफ को समझते हुए मदद का भरोसा द‍िलाया. सोनू ने ट्वीट कर युवक को आश्वासन दिया है कि वो युवक हिंदुस्तान से बिना लाठी दौड़कर नेपाल जाएगा. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement