सिंगर Shubha Mudgal ने फिल्ममेकर पर लगाया इल्जाम, 'बिना मर्जी इस्तेमाल किया मेरा नाम'

अपनी फिल्म 'सफेद' के पोस्टर्स से पर्दा उठाने के बाद संदीप सिंह ने पूरी टीम के नाम के साथ एक फोटो शेयर किया था.  इसके म्यूजिक सेक्शन में सिंगर शुभा मुद्गल का नाम भी लिखा हुआ है. अब शुभा मुद्गल ने कहा है कि उनके नाम का इस्तेमाल इसमें उनकी मर्जी के बिना हुआ है.

Advertisement
शुभा मुद्गल शुभा मुद्गल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2022,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST
  • शुभा ने लगाया इल्जाम
  • बिना मर्जी के इस्तेमाल हुआ नाम
  • सफेद नाम की है फिल्म

फिल्ममेकर संदीप सिंह जल्द ही अपनी नई फिल्म 'सफेद' को लेकर आ रहे हैं. राम लीला, मैरी कॉम, राउडी राठौड़, सरस्वतीचंद्र, अलीगढ़, सरबजीत, भूमि और झुंड जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके संदीप की यह बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म होगी. इस साल हुए 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'सफेद' के पोस्टर्स को रिवील किया गया था. अब इसे लेकर फेमस सिंगर शुभा मुद्गल ने ट्वीट किया है. 

Advertisement

शुभा मुद्गल ने लगाया इल्जाम

अपने ट्वीट में शुभा मुद्गल ने संदीप सिंह पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने सिंगर का नाम और म्यूजिक इस्तेमाल करने की इजाजत उनसे नहीं ली थी. अपनी फिल्म 'सफेद' के पोस्टर्स से पर्दा उठाने के बाद संदीप सिंह ने पूरी टीम के नाम के साथ एक फोटो शेयर किया था.  इसके म्यूजिक सेक्शन में रेखा भारद्वाज, शैल हैदर और शशि सुमन के साथ सिंगर शुभा मुद्गल का नाम भी लिखा हुआ है. 

अब इस पोस्टर को शेयर करते हुए शुभा मुद्गल ने कहा है कि उनके नाम का इस्तेमाल इसमें उनकी मर्जी के बिना हुआ है. उन्होंने लिखा, 'बिना मेरी इजाजत लिए मेरे नाम का इस्तेमाल यहां देखकर हैरान हूं. इस पोस्टर को कान्स में और सोशल मीडिया पर दिखाया गया था. मुझसे कोई इजाजत नहीं ली गई. मेरे म्यूजिक के लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया. आज तक इसे लेकर किसी ने कोई सफाई नहीं दी है और माफी भी नहीं मांगी.'

Advertisement

45 हजार की टी-शर्ट, 1 लाख से ज्यादा कीमत के पायजामे में एयरपोर्ट पर दिखीं रानी

फिल्म 'सफेद' की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा नजर आने वाली हैं. उनके हीरो अभय वर्मा होंगे. खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग बनारस में हुई थी. इस फिल्म पर 35 लोगों के क्रू ने काम किया था और फिल्म की शूटिंग महज 11 दिनों में पूरी हुई थी. फिल्म की कहानी एक अलग तरह की लव स्टोरी पर आधारित है. 'सफेद' को प्रोड्यूस विनोद भानुशाली और अजय हरिनाथ सिंह ने किया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »