शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को बताया बेवकूफ, बोलीं- शुक्र कर इस स्कैंडल में नहीं फंसी

राखी सावंत पोर्न केस को लेकर काफी समय से बयानबाजी कर रही हैं. उन्होंने मामले में सामने आने वाली महिलाओं के लिए कहा था कि जो बेचोगे वैसा ही ऑफर किया जाएगा. इसके अलावा राखी, राज कुंद्रा का सपोर्ट करती भी नजर आई थीं. अब शर्लिन चोपड़ा ने राखी सांवत को करारा जवाब दिया है और कहा है कि उन्हें टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है. 

Advertisement
शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST
  • क्राइम ब्रांच को शर्लिन ने दिया बयान
  • मीडिया के सामने राखी को लगाई झाड़
  • शर्लिन बोलीं- कृपया बयानबाजी ना करें

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी रैकेट केस में फंसे हुए हैं. इस मामले में एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पूछताछ की. शुक्रवार शाम शर्लिन चोपड़ा प्रॉपर्टी सेल के ऑफिस पहुंची थीं, जहां 8 घंटे तक उनके बयान को रिकॉर्ड किया गया. बयान रिकॉर्ड करने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत की. ऐसे में उन्होंने राखी सावंत को भी झाड़ लगाई. 

Advertisement

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को लगाई झाड़

राखी सावंत पोर्न केस को लेकर काफी समय से बयानबाजी कर रही हैं. उन्होंने मामले में सामने आने वाली महिलाओं के लिए कहा था कि जो बेचोगे वैसा ही ऑफर किया जाएगा. इसके अलावा राखी, राज कुंद्रा का सपोर्ट करती भी नजर आई थीं. अब शर्लिन चोपड़ा ने राखी सांवत को करारा जवाब दिया है और कहा है कि उन्हें टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है. 

शर्लिन ने कहा, 'राखी सावंत से मेरी एक गुजारिश है. राखी आप बहुत मशहूर हैं. एक अच्छी कलाकार हैं, डांसर हैं, कॉमेडियन हैं. यह अलग बात है कि आपकी मिर्ची पार्टी चली नहीं, आपको समर्थन मिला नहीं. खैर कोई बात नहीं. इस मामले में आप कृपया कोई टिप्पणी ना करें क्योंकि आपका इस मामले के साथ कोई ताल्लुक नहीं है. अगर है, तो आप आकर बोलिए क्या ताल्लुक है आपका. और अगर नहीं है तो उन बेबस लड़कियों का बयान आप खारिज ना करें. आप ना बोलें मीडिया को कि अरे ये तो पब्लिसिटी पाने के लिए कैमरा के सामने आकर ऐसी झूठी-मूठी बातें करती हैं. अगर आपको तथ्यों की समझ ना हो, तो कृपया इस तरह की बयानबाजी ना करें.'

Advertisement

Pornography Case: 'नहीं सोचा था स्कैंडल में फंसूंगी, शिल्पा शेट्टी का पति गलत चीजें करवाएगा'

आगे शर्लिन ने राखी की एक्टिंग करते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि यह लोग कहां से उठकर आते हैं. कैमरा के सामने बोलती है 'पता नहीं राज कुंद्रा ने मुझे क्यों नहीं बुलाया' अरे तुझे नहीं बुलाया तो शुक्र कर कि तू फंसी नहीं इस स्कैंडल में बेवकूफ लड़की.'

आजतक को दिए बयान में बोलीं शर्लिन

शर्लिन चोपड़ा ने आजतक के साथ भी एक्सक्लूसिव बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि राज कुंद्रा उनके मेंटर थे, जिन्होंने पोर्न वीडियो बनाने के लिए उन्हें गुमराह किया था. साथ ही शर्लिन ने कहा कि राज ने उन्हें कहा था कि शिल्पा शेट्टी को उनके फोटो और वीडियो पसंद आते है, जिससे उन्हें मोटिवेशन मिली थी. शर्लिन ने कहा कि उन्होंने कभी जिंदगी में नहीं सोचा था कि वह ऐसे स्कैंडल में फंसेंगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement