Lock Upp के 'कैदियों' पर भड़के Sangram Singh, बोले- शेरनी का शिकार नहीं कर सकते

संग्राम सिंह ने सारे कैदियों पर हमला बोल दिया है. मुनव्वर, अंजलि, पूनम, मंदाना, विनीत, निशा सारे खिलाड़ियों पर संग्राम सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है. कॉमनवेल्थ हैवी वेट रेशलर संग्राम सिंह को लगता है जिस तरह से घर में सब एक होकर पायल के पीछे पड़े हैं ये लोग बहुत गलत कर रहे हैं. 

Advertisement
पायल रोहतगी-संग्राम सिंह पायल रोहतगी-संग्राम सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST
  • लॉकअप की कंटेस्टेंट हैं पायल रोहतगी
  • संग्राम संग रिलेशन में हैं पायल

कंगना रनौत के शो लॉकअप (Lock upp) में आए दिन किसी न किसी कैदी के बीच की जंग चर्चा का विषय बनी रहती है. पायल रोहतगी और उनके साथी कैदी के बीच आपसी तालमेल कितने बिगड़े हुए हैं ये तो सब जानते हैं. पायल का हमेशा यूं बिंदास बोलना उनके साथी खिलाड़ियों को कत्तई गवारा नहीं होता. इसलिए तो इस लॉकअप में पायल और बाकी कैदियों के बीच खट–पट होती रहती हैं.

Advertisement

'कैदियों' पर भड़के संग्राम

यही देखकर संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने सारे कैदियों पर हमला बोल दिया है. मुनव्वर, अंजलि, पूनम, मंदाना, विनीत, निशा सारे खिलाड़ियों पर संग्राम सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है. कॉमनवेल्थ हैवी वेट रेशलर संग्राम सिंह को लगता है जिस तरह से घर में सब एक होकर पायल के पीछे पड़े हैं. ये लोग बहुत गलत कर रहे हैं. इसलिए एक बार फिर सोशल मीडिया का सहारा लेकर संग्राम सिंह ने शो के कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा है. 

Vivek Agnihotri On The Kashmir Files: "कश्मीर पर फिल्म बना रहे हो मरोगे, मैंने कहा मुझे मरना स्वीकार है", विवेक अग्निहोत्री

संग्राम ने क्या लिखा?

संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने ट्वीट कर लिखा- 100 खुले कुत्ते चाहकर भी एक शेरनी का शिकार नहीं कर सकते. मैंने एक एपिसोड देखा जहां पायल जी के नाम पर सब फुटेज लेना चाह रहे हैं. क्योंकि उन्हें और दूसरा काम नहीं है. इसीलिए मेरी लोगों से विनती है कि सच्चे को अपना सहयोग दें.''

Advertisement

बैक टू बैक 2 फ्लॉप, फिर भी डिमांड में Prabhas, हॉलीवुड मूवी का मिला ऑफर, बनेंगे सुपरहीरो!

संग्राम सिंह सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी के लिए अपना सपोर्ट खुलकर दिखाते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने इस शो में जाने की इच्छा भी जताई थी और पायल के साथ शादी की घोषणा भी की.अब देखना है कि संग्राम सिंह की 'कैदियों' संग लड़ाई में उनके और पायल के चाहने वाले कितना साथ देते हैं. पायल और संग्राम कई सालों से रिश्ते में हैं. दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement