पहली मुलाकात में एक्ट्रेस के पति को हुई गलतफहमी, समझा लारा दत्ता, सास ने मांगी माफी

इंटरव्यू में समीरा रेड्डी और अक्षय वर्डे ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसे एक यादगार पल बन गई थी. समीरा ने याद किया कि 2012 की फिल्म 'तेज' के प्रमोशन्स के दौरान वो अक्षय से मिली थीं. एक्ट्रेस को बाइक पर एक सीन शूट करना था और अक्षय अपनी मोटरसाइकिल बिजनेस की वजह से इसमें शामिल हुए थे.

Advertisement
समीरा रेड्डी ने सुनाया किस्सा (Photo: Instagram/@reddysameera) समीरा रेड्डी ने सुनाया किस्सा (Photo: Instagram/@reddysameera)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:25 PM IST

बॉलीवुड समीरा रेड्डी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से सुनाती रहती हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके पति अक्षय वर्डे ने पहली मुलाकात में उन्हें लारा दत्ता समझ लिया था. समीरा ने हॉटरफ्लाई के साथ एक चैट के दौरान यह कहानी शेयर की. इस मजेदार गलतफहमी को सुनकर फैंस खुद को हंसने से नहीं रोक पा रहे हैं. अब मस्ती में उनकी सास ने भी एंट्री कर ली है.

Advertisement

इंटरव्यू में समीरा रेड्डी और अक्षय वर्डे ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसे एक यादगार पल बन गई थी. समीरा ने याद किया कि 2012 की फिल्म 'तेज' के प्रमोशन्स के दौरान वो अक्षय से मिली थीं. एक्ट्रेस को बाइक पर एक सीन शूट करना था और अक्षय अपनी मोटरसाइकिल बिजनेस की वजह से इसमें शामिल थे. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'तो हमारी मुलाकात का तरीका ही मजेदार है. मैंने अक्षय को शूट पर देखा और मैं अपनी फिल्म तेज के प्रमोशन्स के लिए बाइक चला रही थी. मेरे पीआर शूट करने के लिए एक बड़ी बाइक आई. अक्षय बाइक पर थे. उन्हें लगा था कि मैं लारा दत्ता हूं. इसलिए वो शूट पर आए थे.'

अक्षय वर्डे ने इस कहानी का अपना वर्जन शेयर किया. उन्होंने साफ किया कि वे ठीक-ठीक लारा दत्ता के लिए नहीं आए थे. लेकिन उन्होंने खुद को हुई गलतफहमी को भी माना. अक्षय ने कहा उन्हें उनकी कंपनी वर्डेंची मोटरसाइकल्स के जरिए बिजनेस ऑपर्च्युनिटी के रूप में शूट के बारे में बताया गया था. उन्होंने कहा, 'किसी ने कहा, एक्ट्रेस समीरा रेड्डी. मेरे दिमाग में मैं लारा दत्ता की तस्वीर बना रहा था, क्योंकि आप जानते हैं, मैं कनेक्टेड नहीं था. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वो कौन था. तो जब मैं शूट पर पहुंचा, वे बोले, ओह ये एक्ट्रेस हैं. और मेरे दिमाग में मैं सोच रहा था, कुछ तो गड़बड़ है. ये वो शख्स नहीं लग रही जिसकी मैं कल्पना कर रहा था.'

Advertisement
समीरा रेड्डी की सास ने किया कमेंट (Photo: Screengrab)

समीरा की सास ने मांगी माफी

इंटरव्यू के एक क्लिप को इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है. ऐसे में अक्षय की मां मंजरी वर्डे ने माफी मांगते हुए रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट्स में लिखा, 'मैं अपने कॉर्पोरेट बेटे के लिए दिल से माफी मांगती हूं. उन्होंने मुश्किल से कुछ फिल्में देखी हैं, कुछ हॉलीवुड वाली... लेकिन देखो, जिंदगी ऐसे क्रेजी और अद्भुत सरप्राइज देती है.' मंजरी का कमेंट भी वायरल हो गया है.

समीरा रेड्डी ने अक्षय वर्डे से 21 जनवरी 2014 को शादी की थी. कपल के दो बच्चे हैं- बेटा हंस और बेटी नायरा. समीरा अपनी सास के साथ भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement