‘60 का हूं, लड़ना नहीं भूला, जला दूंगा’ सातवें आसमान पर सलमान का गुस्सा

असल में 19 की शाम सलमान खान को ट्राफिक सिग्नल पर देखने के बाद कुछ पैपराजी फोटोग्राफर्स ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था. एक्टर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल जा रहे थे. उनके अस्पताल से बाहर आने के बाद पैपराजी ने उन्हें आवाज लगाना शुरू कर दिया. इस हरकत पर अब सलमान खान ने अपनी नाराजगी जताई है.

Advertisement
सलमान खान ने पैपराजी कीलगाई क्लास (Photo: Instagram/@salmankhan) सलमान खान ने पैपराजी कीलगाई क्लास (Photo: Instagram/@salmankhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. तन्हाई से लेकर जिंदगी तक की बातें वो कर रहे हैं. इस बीच भाईजान ने पैपराजी को चेतवानी भी दे डाली है. इसकी वजह है मंगलवार, 19 मई को वायरल हुआ उनका वीडियो.

असल में 19 की शाम सलमान खान को ट्राफिक सिग्नल पर देखने के बाद कुछ पैपराजी फोटोग्राफर्स ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था. एक्टर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल जा रहे थे. उनके अस्पताल से बाहर आने के बाद पैपराजी ने उन्हें आवाज लगाना शुरू कर दिया. सब उनका ध्यान खींचने के लिए 'भाई-भाई' चिल्ला रहे थे, जिसपर सलमान भड़क उठे और उन्हें डांट लगा दी. सलमान ने ये भी कहा कि अस्पताल के बाहर यूं हंगामा करना गलत है. अगर फोटोग्राफर्स में से किसी का अपना यहां आता तो भी क्या वो ऐसा करते.

Advertisement

पैपराजी ने सलमान खान से माफी मांगी और चले गए. हालांकि भाईजान के लिए बात वहीं खत्म नहीं हुई. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वाकये को लेकर ढेरों पोस्ट शेयर किए हैं. इन सभी में सलमान, पैपराजी को चेतवानी दे रहे हैं, डांट रहे हैं और अपनी नाराजगी भी बयां कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर सलमान ने चार अलग-अलग फोटोज के साथ मैसेज लिखे. उन्होंने लिखा, 'अगर मैंने अस्पताल में कोई प्रेस वाले को मेरे दर्द पर मजा लेते हुए देखा, तो याद रखना... जिन प्रेस वालों के लिए मैं खड़ा रहा, जिनसे मैंने बातचीत की, जिनकी देखभाल की, जिन्हें रोजी-रोटी कमाने का मौका दिया.'

दूसरे में उन्होंने लिखा, 'साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला. ये बात ध्यान में रख लेना. जेल में डाल दोगे? हा हा हा...' आगे उन्होंने एक और पोस्ट के साथ लिखा, 'ऐसे मैं सौ जला दूंगा. भाई के एक भाई के दुख पर अगली बार मेरे साथ ट्राई कर लेना. बस ट्राई कर लेना... जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, तो क्या मैं भी वैसा ही रिएक्ट करूंगा?' अंत में उन्होंने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'लेकिन अगर तुम मेरे नुकसान से पैसे कमाना चाहते हो, तो चुपचाप कमाओ. मजा मत लेना. एन्जॉय मत करना. भाई भाई भाई... मातृभूमि पिक्चर... पिक्चर जरूरी है या जिंदगी?'

Advertisement

सलमान खान के इन पोस्ट्स ने कई फैंस को परेशान भी कर दिया है. उनकी तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने परेशान होकर बातें लिखी हैं. कोई उन्हें दिलासा दे रहा है कि सब ठीक हो जाएगा, तो कोई उनसे पूछा रहा है कि आखिर हुआ क्या है. बहुत से फैंस सलमान खान के इस देर रात वाले वर्जन को एन्जॉय भी कर रहे हैं.

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सलमान खान को जल्द फिल्म 'मातृभूमि' में देखा जाएगा. इसमें उनकी हीरोइन चित्रांगदा सिंह हैं. डायरेक्टर अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस पिक्चर की रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है. इसके अलावा सलमान, साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ भी काम कर रहे हैं. दोनों को फिल्म SVC63 में देखा जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement