सुपरहीरो बनेंगे सलमान, समांथा संग बनेंगी जोड़ी? शूटिंग पर आया अपडेट

सलमान खान जल्द एक सुपरहीरो अवतार में नजर आने वाले हैं. पॉपुलर डायरेक्टर जोड़ी राज और डीके इसे बनाएंगे, जिसकी शूटिंग पर ताजा अपडेट सामने आई है. खबर है कि सलमान इसी साल के अंत तक इसे बनाने में जुट जाएंगे.

Advertisement
जल्द सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे सलमान (Photo: Screengrab) जल्द सुपरहीरो फिल्म में दिखेंगे सलमान (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

सुपरस्टार सलमान खान भले ही इस समय बॉक्स ऑफिस पर कमजोर दिख रहे हों. मगर उनकी सिर्फ एक फिल्म अनाउंसमेंट पूरे इंटरनेट को दीवाना बनाने के लिए काफी होती है. कुछ वक्त पहले साउथ फिल्ममेकर वामसी पैद्दिपल्ली के साथ उनकी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू ही हुई थी. अब इसी बीच उनकी दूसरी नई फिल्म पर अपडेट सामने आई है. 

सलमान जल्द एक सुपरहीरो बनने वाले हैं, जिसे फर्जी, फैमिली मैन, गो गोवा गॉन, और स्त्री जैसी फिल्में बनाने वाली डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके बना रहे हैं. ये एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसकी सिर्फ चर्चाओं ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. लोगों का मानना है कि अगर सलमान और राज एंड डीके साथ आए, तो ये कोलैब काफी दमदार होगा. 

Advertisement

कब सुपरहीरो बनने की तैयारी शुरू करेंगे सलमान?

सलमान सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं, इसकी चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है. अब फिल्म की शूटिंग पर ताजा अपडेट सामने आई है. पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार, सलमान इसकी शूटिंग अक्टूबर के महीने में शुरू कर सकते हैं. ये अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है, यानी इसकी स्क्रिप्टिंग और स्क्रीनप्ले पर काम जारी है.

मेकर्स फिल्म के लुक और स्केल के साथ, टेक्निकल चीजों पर भी काम कर रहे हैं, ताकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले सारी चीजें तय हो सकें. सूत्रों के अनुसार, ये एक बड़ी बजट की सुपरहीरो फिल्म है जो ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाई जा रही है. इसी दौरान फिल्म की लीड हीरोइन को भी फाइनल किया जाएगा. 

फिल्म की कहानी बताई जा रही है कि सलमान एक रिटायर्ड सुपरहीरो होंगे, जो अपनी जिंदगी से थक चुका है. लेकिन एक ना एक दिन ऐसी सिचुएशन पैदा हो जाती है कि उसे दोबारा अपना फर्ज पूरा करने सुपरहीरो बनना पड़ता है. इस फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का होगा. 

Advertisement

कौन होगी सलमान की हीरोइन?

पहले रिपोर्ट्स थीं कि सलमान के साथ समांथा रुथ प्रभु नजर आने वाली हैं. हालांकि ये सबकुछ महज अफवाह निकली है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म को सलमान के जीजा यानी अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं. मेकर्स पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स को भी साथ जोड़ना चाहते हैं. 

वैसे ना तो सलमान, ना राज एंड डीके में से किसी ने इस प्रोजेक्ट पर अभी तक कोई बात की है. इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है. सलमान इन दिनों डायरेक्टर वामसी की फिल्म में बिजी हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा है. वो फिल्म अगले साल 2027 की ईद पर आनी तय हो गई है. अब देखना है कि आखिर कब सलमान की सुपरहीरो फिल्म आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement