सुपरमैन का मजाक उड़ाने वाले सलमान अब बनेंगे सुपरहीरो, इन वजहों से एक्साइटिंग है उनका नया प्रोजेक्ट!

सुपरहीरो फिल्मों का मजाक उड़ाने वाले सलमान खान अब खुद सुपरहीरो बनने जा रहे हैं. 'द फैमिली मैन' और 'सिटाडेल' जैसी वेब सीरीज बना चुके राज एंड डीके उनके लिए ‘हैनकॉक’ स्टाइल कहानी तैयार कर रहे हैं. फिल्म में सलमान एक रिटायर्ड सुपरहीरो का रोल करने वाले हैं, जिसे मजबूरी में वापस एक्शन में उतरना पड़ता है.

Advertisement
अब सुपरहीरो बनेंगे सलमान (Photo: Screengrab) अब सुपरहीरो बनेंगे सलमान (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

सुपरस्टार सलमान खान का हर किरदार अपने आप में सुपरहीरो ही रहा है. लेकिन फिर भी उनके फैन्स की ये बड़ी तमन्ना रही कि सलमान स्क्रीन पर सुपरहीरो का किरदार निभाते दिखें. हालांकि, सलमान कभी सुपरहीरो कैरेक्टर्स प्ले करने के लिए एक्साइटेड नजर आए नहीं. लेकिन अब आखिरकार फैन्स की तमन्ना पूरी होने जा रही है. सुपरस्टार सलमान खान पहली बार बड़े पर्दे पर सुपरहीरो बनने जा रहे हैं.

Advertisement

सलमान का सुपरहीरो प्रोजेक्ट
अपने करियर में पहली बार सलमान खान सुपरहीरो का रोल करने जा रहे हैं. और इससे भी दिलचस्प बात ये है कि ये सुपरहीरो फिल्म डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके का प्रोजेक्ट है, जिन्होंने बॉलीवुड को कुछ सबसे फन और कूल फिल्में दी हैं.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि राज एंड डीके पिछले तीन महीनों से सलमान के साथ डिस्कशन में हैं और अब फाइनली एक एक्साइटिंग प्लॉट तैयार हो रहा है. राज एंड डीके सलमान के लिए एक ऐसी सुपरहीरो फिल्म पर काम कर रहे हैं जो हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'हैनकॉक' की तरह होगी. सलमान एक ऐसे सुपरहीरो का रोल करेंगे जो हर रोज वही सुपरहीरो वाली लाइफ जीते-जीते थक गया है और रिटायर होना चाहता है. लेकिन कुछ ऐसा पंगा पड़ता है कि उसे फिर से एक्शन में उतरना पड़ता है.

Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि सलमान को आइडिया बहुत पसंद आया है, लेकिन वो चाहते हैं कि फिल्म का बजट बहुत महंगा ना हो. राज एंड डीके सलमान को दिमाग में रखकर फिल्म की कहानी डेवलप कर रहे हैं.

सुपरहीरो जॉनर से भागते रहे हैं सलमान
सलमान पहले कभी सुपरहीरो कैरेक्टर प्ले करने के लिए बहुत एक्साइटेड नहीं नजर आए. उन्होंने तो कई बार सुपरहीरो फिल्मों का मजाक भी उड़ाया है. 2011 में ऐसी चर्चा थी कि सलमान एक सुपरहीरो फिल्म करने वाले हैं. लेकिन उन्होंने 'रेडी' के म्यूजिक लॉन्च पर इस बात से पूरी तरह इनकार करते हुए स्पाइडर-मैन और सुपरमैन जैसे सुपरहीरोज का मजाक भी उड़ाया था.

पुरानी रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान का कहना था, 'मैं कोई सुपरहीरो फिल्म नहीं कर रहा. मैं मकड़ी से नहीं कटवाना चाहता. मुझे स्पाइडर-मैन नहीं बनना. मैं कपड़ों के ऊपर से लाल अंडरवियर नहीं पहनना चाहता. मैं बस सलमान ही रहना चाहता हूं.' पिछले साल भी जब उनसे सुपरहीरो प्ले करने को लेकर सवाल किया गया था तो उनका कहना था कि 'हिंदी फिल्मों के लीड किरदार तो वैसे भी सुपरहीरो ही होते हैं!'

क्यों एक्साइटिंग है सलमान का सुपरहीरो बनना?
अगर सलमान का ये प्रोजेक्ट बड़े पर्दे तक पहुंचता है तो जनता के लिए ये एक एक्साइटिंग फिल्म होगी. सलमान का हीरोइज़्म और स्वैग सुपरहीरो किरदारों के लिए परफेक्ट है. और रिटायर्ड सुपरहीरो के रोल में वो सूट भी करेंगे. इस प्रोजेक्ट की सबसे एक्साइटिंग बात है कि ये राज एंड डीके की फिल्म होगी.

Advertisement

जॉम्बी फिल्म 'गो गोवा गॉन' से लेकर आइकॉनिक हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री' और ताबड़तोड़ एक्शन वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' और 'सिटाडेल' तक; इस डायरेक्टर जोड़ी का काम बॉलीवुड में अलग से पहचाना जा सकता है. इनके डायरेक्शन में सलमान के काम करने की बात सोचकर ही मजा आने लगता है. ऊपर से इसके प्रोड्यूसर्स मैत्री मूवी मेकर्स हैं, जो 'पुष्पा 2' और 'जाट' जैसी फिल्में बना चुके हैं. बताया जा रहा है कि सब ठीक रहा तो ये फिल्म नवंबर 2026 से फ्लोर पर जाएगी.

अब देखना है कि सलमान का सुपरहीरो अवतार कब पर्दे पर आता है. फिलहाल सलमान अपनी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी कर रहे हैं जो 14 अगस्त को रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement