जब मां बनीं ऐश्वर्या राय, सलमान खान ने कैसे किया था रिएक्ट? कहा था- मामा बना हूं, उनके 11 बच्चे हों

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता आज भी चर्चा में रहता है. एक जर्नलिस्ट ने बताया कि ऐश्वर्या के मां बनने के बाद सलमान ने कैसे रिएक्ट किया था. दबंग खान ने मस्ती मजाक में कपल को 11 बच्चे होने का आशीर्वाद दिया था.

Advertisement
बुरे नोट पर हुआ था सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप (Photo: IMDb) बुरे नोट पर हुआ था सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेकअप (Photo: IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

एक वक्त था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन था. ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन, उनकी केमिस्ट्री की हर ओर चर्चा होती थी. 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. लेकिन आगे चलकर ये रिश्ता टॉक्सिक होने लगा. जिसके बाद ऐश्वर्या और सलमान ने दूरी बना ली.

उनके ब्रेकअप को सालों बीत गए हैं, दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं. लेकिन उनके रिश्ते से जुड़ी बातें आज भी लोगों को एक्साइट करती है. ऐसा ही एक नया किस्सा सामने आया है.

Advertisement

जब मां बनीं ऐश्वर्या, क्या बोले थे सलमान?
सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट हीना कुमावत ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया सलमान ने आराध्या के जन्म को लेकर कैसे रिएक्ट किया था. उनके मुताबिक, जब ऐश्वर्या मां बनी थीं. उसके 2-3 दिन बाद सलमान खान एक मोबाइल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर होने के नाते इंटरव्यू दे रहे थे. तब मीडिया पर आराध्या के जन्म पर सलमान का रिएक्शन लेने का दबाव था. लेकिन उन्हें शादीशुदा ऐश्वर्या को लेकर ऐसा सवाल करना पसंद नहीं आया. एक महिला होने के नाते उन्हें ये सवाल सहीं नहीं लगा. 

जर्नलिस्ट ने बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर तो सवाल नहीं किया, लेकिन सोहेल खान के बेटा होने पर जरूर सवाल किया. उनसे पूछा कि चाचा बनकर आपको कैसा लग रहा है? इस पर दबंग खान ने जो कहा, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था. एक्टर ने जवाब में कहा कि वो चाचा ही नहीं, मामा भी बने हैं. उन्होंने मस्ती मजाक में कहा- दुआ करूंगा कि उनके 11 बच्चे हों.

Advertisement

सलमान संग ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय की जिंदगी में विवेक ओबेरॉय आए थे. बाद में उन्होंने अभिषेक बच्चन संग शादी की. वो हैप्पिली मैरिड हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी है. वहीं सलमान खान आज भी कुंवारे हैं. ऐश्वर्या के जिंदगी से जाने के बाद उन्होंने कटरीना कैफ को डेट किया. लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चला. इन दिनों उनके एक्ट्रेस यूलिया वंतूर को डेट करने की अटकलें हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement