सेलेब्स के एयरपोर्ट लुक्स पर रोहित शेट्टी का तंज, 'पहले तो बनियान में ही ट्रैवल करते थे लोग'

यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ सोशल मीड‍िया स्टार विद जैनिस के एक स्पेशल एप‍िसोड में रोह‍ित शेट्टी नजर आए थे. इस शो में रोह‍ित ने खुलासा किया कि फोटोग्राफर्स को स्टार्स खुद बताते हैं कि आज वे फलाना मंद‍िर जा रहे हैं, उसके बाद ही उनकी खबर मीड‍िया में आती है.

Advertisement
रोह‍ित शेट्टी रोह‍ित शेट्टी

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 11 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST
  • सेलेब्स का एयरपोर्ट लुक फैशन का नया ट्रेन्ड
  • रोह‍ित शेट्टी ने एयरपोर्ट लुक्स पर कहा ये

सेल‍िब्रिटीज का एयरपोर्ट लुक कुछ समय से फैशन का नया ट्रेन्ड बना हुआ है. कभी कैजुअल कपड़ों में ट्रैवल करते तो कभी स्टाइलिश अंदाज में सेलेब्स के कपड़ों ने लोगों का ध्यान खींचा है. इस टॉप‍िक पर हाल ही में रोह‍ित शेट्टी ने एक शो में कमेंट किया है. 

सेलेब्स देते हैं फोटोग्राफर को अपने लोकेशन की खबर: रोह‍ित  

यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ सोशल मीड‍िया स्टार विद जैनिस के एक स्पेशल एप‍िसोड में रोह‍ित शेट्टी नजर आए थे. इस शो में रोह‍ित ने खुलासा किया कि फोटोग्राफर्स को स्टार्स खुद बताते हैं कि आज वे फलाना मंद‍िर जा रहे हैं, उसके बाद ही उनकी खबर मीड‍िया में आती है.

Advertisement

डायरेक्टर कहते हैं- 'कौन करता है ऐसा? फोन करेंगे तभी मालूम पड़ेगा ना फोटोग्राफर को कि भई, मैं आज इस मंद‍िर के बाहर हूं. वरना कैसे मालूम पड़ेगा.'

आरती-शंखनाद के बीच गणेशोत्सव, सारा अली खान ने मां अमृता संग की पूजा 

एयरपोर्ट लुक्स पर रोह‍ित ने कहा ये 

इसके बाद जब रोह‍ित से सेलेब्स के एयरपोर्ट लुक्स पर पूछा गया कि वे इसपर क्या सोचते हैं. इस सवाल पर रोह‍ित ने हंसते हुए कहा 'अब उसका खर्चा अलग हो गया है. वरना जब तक ये फोटोग्राफर्स वहां पहुंचे नहीं या लोग बोलते नहीं थे कि मैं उतर रहा हूं प्लेन से, तब तक तो सब चड्डी-बन‍ियान में ही जा रहे थे.'

गौरतलब है कि सेलेब्स के एयरपोर्ट लुक्स ने पिछले कुछ समय में खूब चर्चा बटोरी है. अब इन एयरपोर्ट लुक्स को फैशन के नए ट्रेन्ड के नजर‍िए से देखा जाता है. यहां तक कि स्टार कौन सा बैग और कौन से ब्रांड के कपड़े पहन रहे हैं, इसपर भी यूजर्स की नजर ट‍िकी रहती है. 

Advertisement

फैशन के मामले में आगे हैं टीवी की नागिन सुरभि चंदना, एक्ट्रेस के लुक्स के फैन हैं लोग

वहीं रोह‍ित शेट्टी की बात करें तो डायरेक्टर इस वक्त खतरों के ख‍िलाड़ी शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. इस रियलिटी शो से परे उनकी फिल्म सूर्यवंशी भी रिलीज के लिए तैयार है.

   

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement