विजय की वजह से रश्मिका ने रक्षित शेट्टी से तोड़ी थी सगाई? परिवार को लगा था झटका

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. रश्मिका के पुराने रिलेशनशिप की भी चर्चा हो रही है. जानते हैं कि रश्मिका ने रक्षित शेट्टी से सगाई क्यों तोड़ी थी.

Advertisement
रश्मिका मंदाना ने दिया था धोखा (PHOTO: SocialM Media) रश्मिका मंदाना ने दिया था धोखा (PHOTO: SocialM Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इश्क इतनी खमोशी से किया कि उनकी शादी ने हर ओर शोर मचा दिया. सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज छाई हुई हैं. इस बीच रश्मिका के पुराने रिलेशनशिप की भी चर्चा हो रही है. एक समय था जब रश्मिका, रक्षित शेट्टी संग रिश्ते में थीं. दोनों की सगाई हो गई थी, लेकिन फिर अचानक इनका रिश्ता टूट गया. जानते हैं कि रक्षित और रश्मिका का रिश्ता क्यों टूटा था. 

Advertisement

क्यों टूटी थी रश्मिका-रक्षित की सगाई?
रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी की सगाई जुलाई 2017 में हुई थी. सितंबर 2018 में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया. रश्मिका उस वक्त 21 साल की थीं, जबकि रक्षित 34 साल के. ये दोनों किरिक पार्टी के सेट पर मिले थे. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और सगाई हो गई, लेकिन आखिर में ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला. कहा जाता है कि दोनों में ताल-माल की कमी थी. किरिक पार्टी के बाद रश्मिका को अच्छी फिल्में मिल रही थीं. वो करियर में आगे बढ़ रही थीं. लेकिन रक्षित ऐसा नहीं चाहते थे. 

रक्षित के बाद रश्मिका ने विजय देवरकोंडा की बाहों में प्यार को दूसरा मौका दिया. लेकिन उन्होंने कभी इसे कन्फर्म नहीं किया. जब रश्मिका ने रक्षित से सगाई तोड़ी, तो वजह 'अनबन और कम्पैटिबिलिटी इश्यूज' बताई. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. वो चुप रहीं. लोग सवाल उठाने लगे कि क्या विजय के साथ उनका बॉन्ड ही ब्रेकअप की वजह था. ये भी कहा कि रश्मिका ने अपने करियर के लिए रक्षित को इस्तेमाल किया. हालांकि, रक्षित ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि रश्मिका को जज ना किया जाए. सगाई टूटने की कई वजहें थीं. 

Advertisement

रश्मिका की विजय से मुलाकात 2017 में हुई, जब दोनों गीता गोविंदम की शूटिंग कर रहे थे. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कमाल की थी. यही वजह थी कि सगाई तोड़ने पर लोगों ने सवाल किए.

रश्मिका का परिवार था अपसेट 
रक्षित से सगाई टूटने के बाद रश्मिका का परिवार काफी दुखी था. एक्ट्रेस की मां सुमन ने टूटी सगाई पर बात करते हुए कहा था कि हम इस मुद्दे से थोड़े परेशान हैं और पिछले एक महीने से धीरे-धीरे उबर रहे हैं. रश्मिका और रक्षित की जिंदगियां उनकी अपनी हैं. सब खुश रहें. एक-दूसरे को परेशान करने और उनके काम को डिस्टर्ब करने का कोई मतलब नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement