बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का जाना माना नाम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एक्टर विजय देवरकोंडा से हाल ही में शादी रचाई है. 26 फरवरी को उदयपुर में हुए शाही विवाह के बाद अब रश्मिका और विजय अपनी नई लाइफ में सेटल हो रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने प्यार को लेकर एक खूबसूरत नोट पढ़ा, जिसके बाद वो खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाईं. विजय संग एक्ट्रेस के प्यार का जश्न मनाता ये नोट और रश्मिका का रिएक्शन वायरल हो गए हैं.
रश्मिका मंदाना हुईं इमोशनल
सोमवार, 9 मार्च को रश्मिका ने X (पहले ट्विटर) पर अपनी भावनाएं शेयर कीं. असल में एक सोशल मीडिया यूजर ने रश्मिका और विजय की शादी की कुछ फोटोज डालते हुए एक प्यारा पोस्ट लिखा था. शख्स ने दोनों के प्यार को 'एक स्वार्थी युग में रोमांटिक आशावाद' बताया. साथ ही यूजर ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा था, जिसमें प्यार की प्रशंसा को शांत लेकिन शक्तिशाली अभिव्यक्ति बताया गया. पोस्ट के कैप्शन में शख्स ने लिखा, 'कभी-कभी प्यार का सबसे ईमानदार सबूत सिर्फ प्रशंसा होता है. रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा को देखते हुए देखकर मुझे यह याद आया…'
इस पोस्ट देखकर और नोट को पढ़कर रश्मिका मंदाना का दिन बन गया. उन्होंने इसका जवाब देते हुए रश्मिका ने बताया कि उनके लिए प्यार असल में क्या मायने रखता है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह मुक्त करने वाला होना चाहिए. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट का जवाब देते हुए रश्मिका ने माना कि उनके बारे में लिखी गई किसी चीज ने उन्हें लंबे समय बाद इतना गहराई से प्रभावित किया है.
रश्मिका ने लिखा, 'मेरे बारे में लिखी गई किसी चीज ने मुझे लंबे समय बाद इतना भावुक नहीं किया. मैं बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन बहुत कम कह सकती हूं. मैं अपनी जगह तलाश रही हूं और ये वो सफर है, जिसकी मैं आभारी हूं. इसे पहचानने के लिए शुक्रिया. और प्यार के बारे में मैं ये कहूंगी कि उस प्यार को ढूंढों, जो तुम्हें आजाद कर दे.'
रश्मिका ने जीता अवॉर्ड
मार्च महीने की शुरुआत में, रश्मिका मंदाना ने अपनी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में शानदार काम के लिए तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. गर्व से भरे एक्ट्रेस के पति विजय देवरकोंडा ने उन्हें बधाई देते हुए एक प्यारा-सा पस्त शेयर किया था. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अवॉर्ड पोस्टर शेयर करते हुए विजय ने लिखा, 'खुश और गर्वित.' रश्मिका इससे फूली नहीं समा रही थीं. उन्होंने विजय के पोस्ट पर अपना जवाब देते हुए लिखा, 'विजू!! मुझे तब बहुत अच्छा लगता है जब तुम कहते हो कि तुम्हें मुझपर गर्व हो रहा है.'
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को लक्जरी आईटीसी मेमेंटोस, उदयपुर में शादी की थी. इंटीमेट सेरेमनी में हुई इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे. शादी, दो अलग-अलग परंपराओं के मिश्रण के साथ हुई. विजय की तेलुगू रस्में और रश्मिका की कोडावा (कूर्गी) परंपराएं. इसके बाद कपल ने हैदराबाद में 4 मार्च को साउथ इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था.
aajtak.in