क्या टीवी पर अमिताभ बच्चन को टक्कर देने आ रहे रणवीर सिंह?

तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- रणवीर सिंह का बड़ा टेलीविजन डेब्यू. कलर्स ने एक्टर को क्विज शो द बिग पिक्चर को होस्ट करने के लिए साइन किया है. ये खबर सामने आते ही रणवीर सिंह के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

Advertisement
रणवीर सिंह रणवीर सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST
  • टीवी पर दिखेगा रणवीर सिंह का जलवा
  • अमिताभ के गेम शो को देंगे टक्कर
  • एक्साइटेड हैं रणवीर सिंह के फैन

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के फैंस के लिए गुडन्यूज है. फिल्मों में धमाल मचाने के बाद रणवीर सिंह अब टीवी की दुनिया में एंट्री मारने जा रहे हैं. जी हां, रणवीर सिंह टीवी डेब्यू करने वाले हैं.

रणवीर सिंह का टीवी डेब्यू

रणवीर सिंह को लेकर इस गुडन्यूज को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ऑफिशियल किया है. रणवीर सिंह कलर्स चैनल पर एक क्विज शो को लेकर आ रहे हैं. तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- रणवीर सिंह का बड़ा टेलीविजन डेब्यू. कलर्स ने एक्टर को क्विज शो द बिग पिक्चर को होस्ट करने के लिए साइन किया है. ये खबर सामने आते ही रणवीर सिंह के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

Advertisement

पति की अर्थी को कंधा देने पर ट्रोल मंदिरा बेदी, सोना मोहपात्रा ने किया सपोर्ट
 

ये एक विजुअल बेस्ट क्विज शो होगा. कलर्स पर मेकर्स ने रणवीर सिंह का पोस्टर शेयर कर अनाउंसमेंट की है. पोस्टर में लिखा है आ रहा है रणवीर सिंह, आपको वो चीज बताने जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे. द बिग पिक्चर को कलर्स पर टेलीकास्ट किया जाएगा., शो शाम 6.45 बजे टेलीकास्ट होगा. कैप्शन में लिखा है- अब दिल धड़केगा, सीटियां भी बजेगी क्योंकि आ रहे हैं रणवीर, टीवी पर अपना रंग जमाने. इस शो का प्रीमियर 3 जून को होने वाला है. 

Aamir Khan Kiran Love Story: फोन कॉल से शुरू हुई थी आमिर खान-किरण की लव स्टोरी, ऐसे हुई खत्म
 

टीवी पर वैसे तो अब तक कई क्विज शोज आए लेकिन अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति सबसे ज्यादा हिट रहा. सलमान, शाहरुख इस फेहरिस्त में फेल हो चुके हैं. ऐसे में रणवीर का शो अमिताभ बच्चन के शो के आगे कितना टिक पाता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement