'रामायण' के टीजर लॉन्च में नहीं पहुंचे रणबीर कपूर, गैर-मौजूदगी पर उठे सवाल

2 अप्रैल की सुबह रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला लुक रिलीज हुआ. एक ग्रैंड इवेंट में इसे रिलीज किया गया, जिसमें डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा पहुंचे. कैमरों, रिपोर्टर्स और चमचमाती लाइट्स, रणबीर कपूर की झलक को कैद करने के लिए तैयार थी, मगर एक्टर नहीं आए.

Advertisement
'रामायण' के टीजर लॉन्च इवेंट से गायब रणबीर कपूर (Photo: Instagram/@ranbir__kapoor82) 'रामायण' के टीजर लॉन्च इवेंट से गायब रणबीर कपूर (Photo: Instagram/@ranbir__kapoor82)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के चर्चे देशभर में हो रहे हैं. इसमें एक्टर रणबीर कपूर, भगवान राम का रोल निभाते नजर आने वाले हैं. पिक्चर का पहले टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें रणबीर के लुक से पर्दा उठाया गया. 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के खास मौके पर मुंबई, दिल्ली समेत देश के 8 शहरों में ग्रैंड टीजर लॉन्च इवेंट का आयोजन हुआ था. इसमें फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पहुंचे, मगर बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर खुद अनुपस्थित थे. ऐसे में उनपर कई सवाल खड़े हो गए हैं. 

Advertisement

2 अप्रैल की सुबह रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला लुक रिलीज हुआ. इस मौके पर एक भव्य मीडिया इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा मौजूद थे. कैमरों, रिपोर्टर्स और चमचमाती लाइट्स, रणबीर कपूर की झलक को कैद करने के लिए सभी तैयार थे, मगर एक्टर इस इवेंट में पहुंचे ही नहीं. रणबीर कपूर का इवेंट से गायब रहना कई सवाल खड़े कर गया है.

रामायण के इवेंट में नहीं आए रणबीर

इससे एक दिन पहले यानी 1 अप्रैल की शाम को चुनिंदा मीडिया हाउसेज के लिए मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसमें रणबीर कपूर, नितेश तिवारी और नामित मल्होत्रा को साथ देखा गया था. ठीक एक दिन पहले वे चुनिंदा मीडिया के साथ क्लोज्ड-डोर स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. लेकिन अगले दिन बड़े इवेंट से रणबीर के गायब रहने पर सभी हैरान हैं. सवाल उठाए जा रहे हैं कि मात्र 24 घंटे में ऐसा क्या हो गया जो एक्टर नहीं आ पाए.

Advertisement

इस बातचीत को और बढ़ाते हुए यह बात भी सामने आई कि रणबीर कपूर इससे पहले लॉस एंजेलिस में 'रामायण' के टीजर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. सबसे ज्यादा ताज्जुब की बात यह थी कि यह कोई साधारण रिलीज नहीं, बल्कि भगवान राम के लुक का लॉन्च ही था. ऐसे महत्वपूर्ण मौके पर उनकी अनुपस्थिति आसानी से नजरअंदाज नहीं की जा सकती और न ही आसानी से समझाई जा सकती है.

फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता और अरुण गोविल अहम भूमिकाओं में हैं. इसके जरिए दो म्यूजिक लेजेंड हान्स जिमर और ए आर रहमान साथ आ रहे हैं.  'रामायण' को IMAX फॉर्मेट में फिल्माया जा रहा है. ये दो पार्ट्स में बन रही है. इसका पहला पार्ट दुनियाभर में दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. दूसरा 2027 में दिवाली पर आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement