रामायण में है रणबीर की बेटी राहा को दिलचस्पी, शूटिंग के बाद एक्टर से सुनती थीं कहानियां

लॉस एंजेलिस में 'रामायण' की पहली झलक दिखाने के बाद, रणबीर ने मीडिया से कहा था कि उनकी बेटी राहा को रामायण की कहानी में काफी दिलचस्पी थी. वो जब भी शूट से वापस घर लौटते, राहा उनसे कहानियां सुना करतीं.

Advertisement
बेटी राहा ने दिखाई रामायण में दिलचस्पी (Photo: PTI) बेटी राहा ने दिखाई रामायण में दिलचस्पी (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

रणबीर कपूर स्टारर रामायण बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है. इसके बजट से लेकर कहानी और स्केल, सबकुछ ग्रैंड है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इस एपिक फिल्म पर 4000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जिसे वो दो पार्ट्स में लाएंगे. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा, जिसकी पहली झलक बीते दिन हनुमान जयंती पर रिलीज की गई. 

Advertisement

रामायण में राम की भूमिका रणबीर निभा रहे हैं. इस रोल में काफी लोगों ने उन्हें पसंद किया है. वहीं कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं. इंडिया में रामायण का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हुआ था. मगर इसे सबसे पहले अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में प्रीमियर किया गया जहां रणबीर, नमित और डायरेक्टर नितेश तिवारी शामिल थे. 

रामायण एक ग्लोबल फिल्म होने वाली है, जिसे नमित मल्होत्रा दुनिया के हर कोने में प्रमोट करना चाहते हैं. उनकी सोच है कि वो राम की कहानी को पूरी दुनिया में फैलाएं. वो इस फिल्म से अपने कल्चर को भी एक नई पहचान देना चाहते हैं. ऐसे में लॉस एंजेलिस में हुए प्रीमियर के दौरान उन्होंने मीडिया से ढेर सारी बातें की.

रणबीर की बेटी राहा को कैसे आया रामायण में इंट्रेस्ट?

रणबीर ने मीडिया इंट्रेक्शन के दौरान फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाने पर भी अपना रिएक्शन दिया. उनका कहना था कि उन्हें ये किरदार निभाते हुए काफी लकी महसूस हुआ. एक्टर ने बताया कि उन्हें ये रोल उस दौरान ऑफर हुआ, जब वो नए-नए बेटी राहा के पिता बने थे. रणबीर ने कहा, 'मेरी बेटी अब साढ़े तीन साल की हो गई है. एक तरफ जहां मैं सेट पर जाकर भगवान राम की भूमिका निभा रहा था. वहीं दूसरी तरफ मैं घर जाकर उसे रामायण की कहानी सुना रहा हूं.'

Advertisement

'साढ़े तीन साल की बच्ची इतनी दिलचस्पी दिखा रही थी और हर शूट के बाद मुझसे पूछती कि क्या आपने हनुमान जी के साथ शूटिंग की?आपने सीता जी के साथ शूटिंग की? आज आपने क्या शूट किया? उसके अंदर रामायण की कहानी को लेकर काफी इंट्रेस्ट पैदा हो गया है. ये साफ दर्शाता है कि ये कहानी हमारे खून में है. रामायण की कहानी हमारे कल्चर से इतनी जुड़ी हुई है कि इसे लेकर दिलचस्पी खुद अंदर से आती है. बस हम चाहते हैं कि वो दिलचस्पी ग्लोबल ऑडियंस के अंदर ला सकें.'

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसमें साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, लारा दत्ता, समेत कई स्टार एक्टर्स शामिल हैं, जो अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों को इंप्रेस कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement