मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव के घर में जश्न का माहौल है. वो यूपी अपने होमटाउन शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी अटेंड कर रहे हैं. शादी वाले घर की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जेल की कड़वी यादों को भुलाकर एक्टर शादी में मजे कर रहे हैं. बीते दिन उनका डांस करते हुए वीडियो सामने आया था. अब वो शादी में रोटी बनाते दिखे.
रोटी बेलनी कला है- राजपाल यादव
सोशल मीडिया पर राजपाल की सिंपल लाइफ की झलक देखने को मिल रही है. वो अपने होमटाउन जाकर वहां देसी अंदाज में रह रहे हैं. शादी के फंक्शन में सभी साथ बैठकर मेहमानों के लिए रोटियां बना रहे हैं. रोटी बनाते हुए राजपाल ने कहा- मैं 1-2 साल बाद रोटी बना रहा हूं. रोटी बेलना एक कला है. रोटी घूमनी चाहिए. राजपाल के साथ बैठे शख्स ने कहा कि आप सालों बाद रोटी बना रहे हो, तब भी भूले नहीं हो. परमात्मा का शुक्र है. एक्टर ने जवाब में कहा- भूलेंगे कैसे?
अपनी भतीजी की शादी में राजपाल हाथ बंटा रहे हैं. यूजर्स ने उन्हें फैमिली मैन बताते हुए उनके संस्कारों की तारीफ की है. इससे पहले वो भतीजी के मेहंदी फंक्शन में डांस करते नजर आए थे. वो पत्नी राधा के साथ नाच रहे थे. राजपाल ने धोती पहनकर तगड़ा डांस दिखाया. शादी के घर की रौनक वीडियो में देखने को मिली. पत्नी संग गणपति पूजा करते हुए भी उनका वीडियो सामने आया.
राजपाल का परिवार शादी के फंक्शंस में टेंशन को दूर रखकर एंजॉय कर रहा है. क्योंकि सभी जानते हैं एक्टर को जेल से अभी तक राहत नहीं मिली है. 18 मार्च को चेक बाउंस केस की अगली सुनवाई होगी.
कैसे कंट्रोवर्सी में फंसे राजपाल?
साल 2012 में आई फिल्म 'अता पता लापता' को बनाने के लिए राजपाल ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ लिए थे. राजपाल का कहना है उन्होंने कर्ज नहीं निवेश के तौर पर पैसे लिए थे. वहीं मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से कहा गया कि उन्होंने कर्ज दिया था. इसे लेकर पूरा विवाद है. जब फिल्म नहीं चली तो राजपाल को भारी नुकसान हुआ. वो कर्ज के पैसे नहीं लौटा पाए. 5 करोड़ की कर्ज की राशि 9 करोड़ हुई. मामला कोर्ट में गया. बार-बार मौका मिलने के बावजूद एक्टर पूरी राशि नहीं चुका पाए. जिसकी वजह से उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था. फिलहाल वो जेल में 12 दिन काटने के बाद बेल पर हैं.
aajtak.in