इंडस्ट्री का दस्तूर है जहां हिट स्टार को हर कोई सलाम करता है. लेकिन जैसे ही आपके करियर में डाउनफॉल आता है, लोग आपको साइड करने में देर नहीं लगाते. 9 करोड़ के कर्ज मामले में जेल की हवा खा चुके राजपाल यादव भी लगता है इसी फेज में हैं. तभी तो सरेआम उन्हें इंसल्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा जा रहा है. अब इसे कई लोग कॉमेडी बोलेंगे, लेकिन एंटरटेनमेंट और पर्सनल अटैक करने में बहुत बड़ा फर्क होता है. हालिया इवेंट में राजपाल की जिस तरह से जग हसाई हुई है, उसने फैंस का दिल तोड़ा है.
अक्षय ने राजपाल से लिए मजे
सोमवार को मचअवेटेड फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था. फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा प्रोड्यूसर एकता कपूर और डायरेक्टर प्रियदर्शन के इवेंट में देखा गया. अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने सबके मजे लिए. हंसी का मौहाल चल रहा था. सभी खिलखिला रहे थे. सब स्टेज पर बैठे हुए थे. राजपाल के लिए वहां चेयर नहीं थी. वो अपनी चेयर खुद स्टेज पर लेकर आते हैं.
फिर खड़े होकर किसी से बातचीत करते हैं. तब अक्षय कुमार इवेंट को होस्ट कर रहे थे. राजपाल को खड़ा देखकर वो उन्हें बैठने को कहते हैं. लेकिन जब एक्टर ऐसा नहीं करते तो खिलाड़ी कुमार ने मजे लेते हुए कहा- अरे बैठ ना, बैठा जा, मैं कह रहा हूं, खाम खा पेल दूंगा वरना. ये सुनकर वहां मौजूद लोग जोर से हंसने लगते हैं. राजपाल भी खिलखिलाते हैं.
इस फन मोमेंट को देखकर कई लोग खिलाड़ी कुमार के ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं. लेकिन कुछ को सरेआम राजपाल संग ऐसी बात करना अच्छा नहीं लगा है. उन्हें ये अपमानजनक लगा है. एक यूजर ने लिखा- किसी को एड्रेस करने का ये कोई तरीका नहीं है. दूसरे ने लिखा- अक्षय को बोलने के मैनर्स नहीं हैं. किसी को पब्लिकली अबे या पेलने की बात करना गलत है. इतने बड़े सुपरस्टार का ऐसी भाषा बोलना सराहनीय नहीं है. जिस तरह राजपाल खुद के लिए चेयर लेकर गए, उसे देखकर भी लोगों का दिल टूटा है. फैंस ने राजपाल को महान बताया है.
अवॉर्ड शो में राजपाल का उड़ा मजाक?
दूसरा लेटेस्ट किस्सा एक अवॉर्ड फंक्शन का है. जहां पर होस्टिंग के वक्त सीनियर जर्नलिस्ट की राजपाल को कही गई बातों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. राजपाल कहते हैं- रुपया, डॉलर सब ऊपर नीचे हो रहा है. कुछ समझ नहीं रहा, बस बैठे बैठे शांति शांति बस यहीं कह रहा हूं. जवाब में जर्नलिस्ट ने कहा- राजपाल भाई, डॉलर-रुपया जितना भी ऊपर नीचे हो, आपको उतने ही लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं. ये कमेंट सुनकर राजपाल एक पल के लिए चुप हो जाते हैं.
वहां बैठे लोग जोर से हंसते हैं, तालियां बजाते हैं. फिर राजपाल हंसते हुए बात को कवर करते हैं. उन्होंने कहा- लेकिन मसला तो सुन लो एक बार, कितने भी लौटाने पड़े. मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं. इस पूरे मैटर को खत्म करते हुए कॉमेडियन जाकिर खान ने कहा कि मामला अदालत में हैं तो इसपर बात नहीं करते हैं.
ये वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स भड़क उठे हैं. यूजर्स ने कहा कि ये अवॉर्ड शो नहीं बल्कि किसी को पब्लिक शेमिंग करना है. दूसरे ने कहा- किसी के लीगल इश्यू पर हंसना जायज नहीं है. ये एथिक्स और प्रोफेशनल बाउंड्री के खिलाफ है. यूजर ने कहा कि ये निराशाजनक हरकत है. खैर, इस पूरे विवाद पर अभी राजपाल यादव का रिएक्शन नहीं आया है. वर्कफ्रंट पर उनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला है. जो कि 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. उनके कई और प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं.
aajtak.in