राजा शिवाजी में एक्टिंग करते वक्त इतने खो गए संजय दत्त, पकड़ लिया था एक्ट्रेस का गला

फिल्म राजा शिवाजी में संजय दत्त की पत्नी बनीं दिशा परदेसी ने खुलासा किया है कि एक सीन के दौरान संजय दत्त ने उनका गला सचमुच पकड़ लिया था. वो एक्टिंग में इतने खो गए थे कि कुछ पल के लिए अफजल खान बन गए.

Advertisement
'खलनायक' ने एक्ट्रेस का पकड़ा गला (Photo: Instagram @dishapardeshi_) 'खलनायक' ने एक्ट्रेस का पकड़ा गला (Photo: Instagram @dishapardeshi_)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

रितेश देशमुख की नई फिल्म राजा शिवाजी मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन रही है. इसके पीछे की वजह मराठा सम्राठ छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, जिनसे कई लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं. फिल्म में कई और सितारे हैं, जो एक से बढ़कर एक रोल में नजर आ रहे हैं. राजा शिवाजी में संजय दत्त मेन विलेन अफजल खान बने हैं, जिसमें वो काफी खूंखार दिखे. 

Advertisement

संजय दत्त कई बार फिल्मों में विलेन बनकर छा चुके हैं. लोग उन्हें प्यार से खलनायक भी बुलाते हैं. रितेश की फिल्म में एक्टर ने काफी शानदार काम किया. उनके साथ दिखे बाकी एक्टर्स भी छाए. फिल्म में संजय दत्त की पत्नी बनीं मराठी एक्ट्रेस दिशा परदेसी वायरल हुईं. उनका एक सीन है जिसमें वो पानी में डूबती हैं और फिर उन्हें मार दिया जाता है. इसे करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी थी. 

अपने किरदार में घुसे संजय दत्त

अब दिशा ने संजय दत्त के साथ काम करते हुए अपना एक किस्सा शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे सीन के वक्त संजय दत्त ने उनका गला सचमुच पकड़ लिया था. जूम को दिए इंटरव्यू में दिशा परदेसी बोलीं- संजय दत्त के साथ काम करने का मेरा एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा. वो सेट पर काफी शांत और फोक्स करने वाले इंसान हैं. वो आते थे, शूट करते थे और फिर एक कोने में जाकर बैठ जाते थे. 

Advertisement

'जब भी मेरी परफॉरमेंस में कोई करेक्शन की जरूरत होती, वो शांति से मुझे समझाते कि बेटा इस सीन को ऐसे नहीं करना है. सबसे पहली बात तो वो संजय दत्त है, वो अफजल खान का रोल प्ले कर रहे हैं. जब मैंने उन्हें पहली बार उस गेटअप में देखा था, तो मैं डर गई थी. एक सीन में, अफजल खान मेरे गाल छूता है और फिर तुरंत मेरा गला पकड़ लेता है. वो उन्होंने सचमुच में किया था. उन्होंने हकीकत में मेरा गला पकड़ लिया था. लेकिन जब शॉट पूरा हो गया, तो उन्होंने मुझे सॉरी भी कहा. वो एक जेंटलमेन और विनम्र इंसान हैं.' 

बात करें फिल्म राजा शिवाजी की, तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी अच्छा रहा है. 10 दिनों में इसका नेट कलेक्शन 75 करोड़ रुपये हो गया है. 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी राजा शिवाजी फिल्म मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म है. अब ये अपना लाइफटाइम कितना कलेक्शन करती है, ये देखने वाली बात होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement