एक साल पहले आज ही के दिन बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी केस में अरेस्ट किया गया था. ये वक्त शिल्पा शेट्टी के परिवार के लिये काफी भारी रहा. पर शिल्पा और राज दोनों ने मिलकर हालातों का डट कर सामना किया. जेल से बाहर आने के बाद राज कुंद्रा ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा. वहीं केस के एक साल पूरे होने पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये पहली बार कुछ कहने की हिम्मत दिखाई है.
राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी
21 सितंबर 2021 यही वो वक्त था जब पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा का नाम सामने आया. मामले में राज कुंद्रा को कई हफ्ते जेल में बिताने पड़े. पर जब वो जेल से बाहर आये, तो उन्होंने कुछ ना बोलने का फैसला किया. ठीक एक साल बाद उस बुरे वक्त को याद करते हुए राज कुंद्रा ने ट्विटर पर रिएक्शन लिखा है. अगर पूरी कहानी नहीं पता तो चुप रहो. इस पोस्ट में राज कुंद्रा ने उनसे प्यार करने वालों का शुक्रिया किया है. वहीं ट्रोल करने वालों के लिये भी कुछ शब्द शेयर किये हैं.
हुडी स्टाइल टी-शर्ट और चश्मा लगाये राज कुंद्रा ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, आज #ArthurRoad से रिलीज हुए एक साल पूरे हो गये. ये वक्त की बात है. सच्चाई जल्द ही सबके सामने आएगी. सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया. ट्रोलर्स को भी धन्यवाद आपने मुझे स्ट्रांग बनाया है. इस पोस्ट में उन्होंने हाथ जोड़ते हुए एक इमोजी पोस्टी की है. इसके अलावा #enquiry #word #mediatrial #trollers जैसे हैशटैग भी यूज किये हैं.
खुद को बताया था निर्दोष
एक इंटरव्यू के दौरान राज कुंद्रा ने खुद पर लगे इल्जामों के बारे में बात करते हुए कहा था कि पोर्नोग्राफी के प्रोडक्शन या फिर इसके डिस्ट्रीब्यूशन में वो किसी तरह भी शामिल नहीं है. राज का कहना है कि उन्हें इस मामले में जबरदस्ती शामिल किया जा रहहा है. हांलाकि, उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा यकीन है. राज कुंद्रा को विश्वास है कि कानून इस केस में उनके साथ न्याय करेगा और सच जल्द ही सबके सामने आएगा.
जेल से बाहर आने बाद अकसर ही राज कुंद्रा फेस पर मास्क लगाये हुए स्पॉट किये जाते हैं. ऐसा करने की असली वजह क्या है. ये सिर्फ वही बता सकते हैं.
aajtak.in