ना मास्क, ना हेलमेट, करवा चौथ पर पत्नी शिल्पा शेट्टी की छननी से Raj Kundra ने छिपाया मुंह, यूजर्स बोले- हद हो गई

बॉलीवुड वाइफ्स ने अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर करवा चौथ की पूजा-अर्चना की. इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा भी वहां पहुंचे. राज कुंद्रा छननी से चेहरा छिपा कर अनिल कपूर के घर जाते हुए दिखे. राज का ये अंदाज देखकर यूजर्स से रहा नहीं गया और कमेंट्स की लाइन लग गई.

Advertisement
राज कुंद्रा राज कुंद्रा

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:03 AM IST

13 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ की धूम थी. आम महिला हो या सेलिब्रिटी हर किसी ने व्रत रखकर पति के लंबी उम्र की कामना की. सोशल मीडिया पर करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सबका ध्यान खींच रही हैं. त्योहार के मौके पर राज कुंद्रा का वीडियो भी सामने आया है. मजेदार बात ये है कि इस दफा राज कुंद्रा मास्क या हेलमेट नहीं, बल्कि छननी से अपना मुंह छिपाते दिखे. 

Advertisement

राज कुंद्रा का वीडियो वायरल
बॉलीवुड वाइफ्स ने अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर करवा चौथ की पूजा-अर्चना की. इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा भी वहां पहुंचे. राज कुंद्रा को देखते ही उन्हें कैमरे में कैप्चर करने के लिये पैपराजी की भीड़ जमा हो गई. इस दौरान वहां मौजूद लोगों को राज का एक अलग अंदाज देखने को मिला. राज कुंद्रा छननी से चेहरा छिपा कर अनिल कपूर के घर जाते हुए दिखे. करवा चौथ की छलनी पर दिल बना हुआ था, जिसमें SSK (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) लिखा था. 

छननी से पहले कई बार उन्हें मास्क और हेलमेट से चेहरा कवर करते हुए देखा है. पर किसी ने नहीं सोचा था कि वो इस बार छननी से चेहरा ढकेंगे. राज कुंद्रा का वीडियो देखने के बाद लोग उन पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहा कि चांद छिपा चांदनी में. किसी ने लिखा, ये तो हद है. वहीं किसी ने कहा कि ये मास्क भी सही है. वहीं एक यूजर ने लिखा, फुल ड्रामा. ये पहली बार नहीं जब लोगों ने राज कुंद्रा के लिये ऐसे फनी कमेंट किए हैं. वो जब-जब इस तरह से बाहर आए हैं, लोगों ने मजेदार कमेंट्स से सरप्राइज किया है. 

Advertisement

रेड साड़ी में शिल्पा ने ढाया कहर 
करवा चौथ की रस्म के लिये शिल्पा शेट्टी अनिल कपूर के घर पहुंची थीं. खास मौके पर उन्होंने रेड साड़ी पहनी थी. साथ ही मिनिमल मेकअप किया हुआ था. माथे पर बिंदी और गले में पड़ा मंगलसूत्र उन पर बेहद सूट कर रहा था. शिल्पा के चेहरे पर करवा चौथ सेलिब्रेट करने की खुशी दिख रही थी. इसके अलावा एक्ट्रेस की मुस्कान ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिये थे.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा और बाकी बॉलीवुड वाइफ्स कितनी शिद्दत से करवा चौथ की रस्म पूरी करती हुई दिख रही हैं. शिल्पा को देख कर बस मन में यही सवाल आता है कि वो बढ़ती उम्र के साथ इतनी हसीन कैसे होती जा रही हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement