जब 11 साल की प्रियंका ने देखा अपनी मां का खौफनाक रूप, कैब ड्राइवर के साथ हुई थी झड़प

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया जो दिल्ली में हुआ था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो महज 11 साल की थीं, तब उनकी मां और कैब ड्राइवर के बीच जबरदस्त झपड़ हो गई थी. जानें क्या था पूरा मामला...

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Photo: Instagram @priyankachopra) प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Photo: Instagram @priyankachopra)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. बॉलीवुड के बाद उन्होंने हॉलीवुड में अपनी एक अहम जगह बना ली है. प्रियंका काफी समय के बाद जल्द इंडियन सिनेमा में भी नजर आने वाली हैं. वो एस.एस.राजामौली की 'वाराणसी' में दिखेंगी, जो एक एपिक पैन-इंडिया फिल्म है. फिलहाल इसकी शूटिंग जारी है, जिसे 7 अप्रैल 2027 को रिलीज किया जाएगा. 

प्रियंका ने सुनाया अपनी मां का किस्सा

Advertisement

प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें वो ब्लडी मैरी का रोल निभा रही हैं. वो इस फिल्म में दमदार एक्शन करती नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस इसे जमकर प्रमोट भी कर रही हैं. प्रियंका ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान अपने बचपन के किस्से सुनाए, जब उन्होंने पहली बार अपनी मां मधु चोपड़ा को एक्शन अवतार में देखा. 

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब वो 11 साल की थीं, तब वो अपनी मां के साथ दिल्ली में कहीं ठहरने आई थीं. तभी एक कैब ड्राइवर के साथ उनकी मां का झगड़ा हो गया. एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे याद है, एक बार मेरी मां के अंदर का ब्लडी मैरी बाहर आ गया था. हम टैक्सी में थे, मैं शायद 11 साल की रही होंगी. रात में हम दिल्ली के किसी होटल जा रहे थे. कार चल रही थी और अचानक मैंने देखा कि मां ने ड्राइवर की गर्दन पकड़ ली है. पता चला, उसने एक ऐसा मोड़ लिया जो मेरी मां को पता नहीं था.'

Advertisement

'ड्राइवर ने कहा नहीं-नहीं, मैं शॉर्टकट ले रहा हूं. लेकिन मां ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली और कहा कि मेन रोड पर वापस ले चलो.  और उन्होंने उसे थप्पड़ भी मार दिया. मां बोलीं कि मैं अपनी टीनएज बेटी के साथ हूं. मैंने मां का वो रूप पहले कभी नहीं देखा था. उसके बाद अगले चार महीने तक मैंने उनसे किसी बात पर बहस नहीं की. पता नहीं, अगर मां अकेली होतीं तो शायद ऐसा रिएक्ट करतीं या नहीं. लेकिन क्योंकि मैं उनके साथ थी, होटल पहुंचकर वो कांप रही थीं.' 

बात करें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' की, तो ये 25 फरवरी से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसमें हॉलीवुड के कई शानदार एक्टर्स शामिल हैं, जिसमें प्रियंका बतौर लीड काम कर रही हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement