Riddhima Kapoor ने किया मां Neetu Kapoor की फिल्म 'जुग जुग जियो' का रिव्यू, बताया कैसी लगी मूवी?

नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपनी मॉम की फिल्म जुग जुग जियो देखी और फिल्म का एक स्वीट रिव्यू भी लिखा. रिद्धिमा ने एक हार्ट टचिंग नोट लिखकर अपनी मां की तारीफ की है. 

Advertisement
नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST
  • 24 जून को रिलीज होगी जुग जुग जियो
  • अहम रोल में नजर आएंगी नीतू कपूर

'जुग जुग जियो' का जबसे ट्रेलर सामने आया है, तभी से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है. फैंस बेकरारी से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. मूवी में वरुण धवन और कियारा आडवाणी की पेयरिंग धमाल मचा रही है. लेकिन फिल्म कितनी एंटरटेनिंग है? रिलीज से पहले ही इस सवाल का जवाब भी दर्शकों को मिल गया है. 

Advertisement

नीतू कपूर की बेटी ने किया फिल्म का रिव्यू

जुग जुग जियो फिल्म में कियारा और वरुण के साथ नीतू कपूर और अनिल कपूर की जोड़ी भी फैंस को एंटरटेन करने वाली है. फिल्म के सभी स्टार्स जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपनी मॉम की फिल्म जुग जुग जियो देखी और फिल्म का एक स्वीट रिव्यू भी लिखा. रिद्धिमा ने एक हार्ट टचिंग नोट लिखकर अपनी मां की तारीफ की है. 

प्रियंका चोपड़ा ने पति-बेटी को गिफ्ट किए मैचिंग स्नीकर्स, दिल को छू लेगी फादर-डॉटर की बॉन्डिंग 

रिद्धिमा को कैसी लगी फिल्म?

रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म जुग जुग जियो का पोस्टर शेयर करके लिखा- आप सभी SUPERB थे. फैब मूवी जुग जुग जियो. मां मुझे आप पर गर्व है. फिल्म में अपनी मां यानी नीतू कपूर की शानदार अदाकारी देखकर तो रिद्धिमा कपूर खुशी से फूली नहीं समा पा रही हैं. रिद्धिमा ने फिल्म की तारीफ करने के साथ अपनी मां पर भी प्यार लुटाया है. 

Advertisement

 

 

फिल्म की बात करें तो जुग जुग जियो फिल्म फुल ऑन फैमिली ड्रामा एंटरटेनर है. फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के गाने भी चार्टबीट पर धमाल मचा रहे हैं. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है. अब देखते हैं कि फिल्म रिलीज के बाद क्या धमाल मचाती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »