बच्चों की खातिर नयनतारा ने छोड़ी एक्टिंग, पति का प्रोडक्शन हाउस संभालेंगी एक्ट्रेस

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने बेटों की परवरिश पर ध्यान देने के साथ पति विग्नेश का प्रोडक्शन हाउस 'राऊडी पिक्चर्स' संभालेंगी. यानी एक्टिंग से पूरी तरह अलविदा कहने जा रही हैं. हालांकि, नयनतारा की ओर से इसपर अबतक कोई रिएक्शन या स्टेटमेंट नहीं आया है.

Advertisement
विग्नेश, नयनतारा विग्नेश, नयनतारा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

साउथ के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है. तमिल एक्ट्रेस नयनतारा ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला ले लिया है. ऐसा हम नहीं, बल्कि रिपोर्ट्स बता रही हैं. कहा जा रहा है कि लेडी सुपरस्टार ने स्पॉटलाइट से परे अब अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस करने का निर्णय लिया है. वह फुलटाइम मॉम बनना चाहती हैं. अपने ट्विन्स बेटों (Uyir और Ulagam) की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं. वैसे बता दें कि नयनतारा ने पति विग्नेश संग सेरोगेसी के जरिए, पिछले साल अक्टूबर के महीने में अपने दोनों बेटों का स्वागत किया था.

Advertisement

नयनतारा क्विट कर रहीं एक्टिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस अपने बेटों की परवरिश पर ध्यान देने के साथ पति विग्नेश का प्रोडक्शन हाउस 'राऊडी पिक्चर्स' संभालेंगी. यानी एक्टिंग की पूरी तरह से अलविदा कह देंगी. हालांकि, नयनतारा की ओर से इसपर अबतक कोई रिएक्शन या स्टेटमेंट नहीं आया है. फैन्स के लिए तो यह खबर काफी शॉकिंग है. सभी टेंशन में आ गए हैं. 

एक्ट्रेस के पास लगी है प्रोजेक्ट्स की लाइन
वहीं, दूसरी ओर देखा जाए तो नयनतारा के पास अभी कई फिल्में हैं जो रिलीज होने की कगार पर हैं. इनकी सबसे बड़ी फिल्म तो शाहरुख खान के साथ है. फिल्म का नाम है 'जवान'. फिल्म में नयनतारा सिर्फ शाहरुख के साथ ही नहीं, बल्कि साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली संग भी काम कर रही हैं. हर कोई उम्मीद कर रहा है कि 'पठान' की तरह शाहरुख की यह फिल्म ही सुपर-डुपर हिट होगी. बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी. पर यह तो वक्त बताएगा. लौटते हैं नयनतारा की खबर पर. नयनतारा, 'जवान' की शूटिंग बस खत्म ही करने को हैं. जून में फिल्म के रिलीज होने की चर्चाएं चल रही हैं. इस फिल्म में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी नजर आने वाली हैं. 

Advertisement

इसके बाद नयनतारा की अगली फिल्म 'लेडी सुपरस्टार 75' है. दरअसल, 'लेडी सुपरस्टार' तो नयनतारा को कहा ही जाता है, पर इसमें जो 75 जुड़ा है, वह इसलिए जुड़ा है, क्योंकि यह एक्ट्रेस की 75वीं फिल्म होगी. इस फिल्म का निर्देशन निलेश कृष्णा संभाल रहे हैं. इसके बाद नयनतारा के पास Alphonse Puthren की Paattu फिल्म है, जिसमें वह फहाद फाजिल के साथ नजर आने वाली हैं. साथ ही अजीत कुमार के साथ AK 62 है, जिसे खुद विग्नेश सिवान निर्देशित कर रहे हैं. एक और फिल्म नयनतारा ने साइन की है जो कि पुरी जगन्नाद की है, नाम है 'ऑटो जानी'. इसके अलावा नयनतारा एक वेडिंग फिल्म 'नयनताराः बियॉन्ड द फेयरीटेल' में दिखने वाली हैं. इसमें नयनतारा और विग्नेश की शादी की कुछ झलकियां डिटेल में दिखाई जाएंगी जो फैन्स के लिए एक अद्भुत एक्स्पीरियंस होगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement