श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया. टीम इंडिया ने 61 रनों से रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की. भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. उनके ऊपर कई फनी मीम्स भी बन रहे हैं. अब स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी ने पाकिस्तानी टीम की जमकर खिल्ली उड़ाई है.
PAK क्रिकेटर्स का मुनव्वर ने उड़ाया मजाक
पाकिस्तान की हार के बाद मुनव्वर फारूकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का खूब मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं.
मुनव्वर ने पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा- देखो, कोक स्टूडियो तक तो ठीक है. लेकिन फिर उसके बाद ये क्रिकेट रहने दो, अगर तुमसे नहीं हो रहा है तो. ऐसा नहीं है कि इंडियन क्रिकेटर्स के पास काम नहीं है. ये लोग तो फुल बिजी हैं. इनके पास खूब काम है. लेकिन तुम लोग तो फ्री भी हो ना, फिर भी प्रैक्टिस नहीं करते क्या तुम लोग.
मुनव्वर हंसते हुए आगे बोले- वन साइड मैच करके पूरा मजा ही खराब कर देते हो. आखिरी ओवर में भी हारना ही है और पहले में भी हारना ही है, तो अच्छा है टाइम बचता है आप लोगों का.
मुनव्वर दूसरे वीडियो में बोले- पाकिस्तान टीम बोल रही थी कि हम इंडिया में क्रिकेट नहीं खेलेंगे. यार खेले तो तुम श्रीलंका में भी नहीं. तुम लोगों को मीमर्स का खौफ नहीं है क्या? अब फोन या इंस्टाग्राम या ट्विटर खोलना ही नहीं. तुम्हारा इंटरनेट जो भी है, पर उसे खोलना नहीं, क्योंकि मीमर्स लोग अब निकल पड़े हैं. वो आज तुम लोगों को नहीं छोड़ेंगे.
मुनव्वर फारूकी ने जिस तरह पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का मजाक उड़ाया है वो इंडियन फैंस को काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर ने कहा- मुनव्वर का रोस्ट करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है. दूसरे ने लिखा- पाकिस्तान की आवाम खुद को खुद ही रोस्ट कर रही है. वैसे मुनव्वर के वीडियो पर आपका क्या रिएक्शन है?
aajtak.in