कोरोना महामारी के दौरान मीरा राजपूत ने लोगों से की गुजारिश, बोलीं- घर में रहो

देशभर में कोविड 19 के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में हर दिन लाखों में मामले सामने आ रहे हैं. इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं. अब हमें शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का भी पोस्ट देखने को मिला, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से सुरक्षित रहने का अनुरोध किया है.

Advertisement
मीरा राजपूत मीरा राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

देशभर में कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में हर दिन लाखों में मामले सामने आ रहे हैं. पूरे देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की काफी कमी होने के कारण कोविड पेशेंट को बहुत परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है. इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स जागरूकता फैला रहे हैं. अब शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से घर में रहने का अनुरोध किया है.

Advertisement

मीरा ने शेयर किया पोस्ट 
मीरा के पोस्ट में उन्होंने उन सभी के लिए एक प्रार्थना साझा है, जो कोविड से जंग लड़ रहे हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब हर कोई कोरोनो वायरस से लड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है तो लोगों का घर के अंदर रहना महत्वपूर्ण है. मीरा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "सभी के लिए एक प्रार्थना है... निराशा में लोगों के लिए, देखभाल करने वालों के लिए, हमारे डॉक्टर, नर्स, ड्राइवर, कार्यकर्ता.. हर कोई जो अपने सामर्थ्य से अधिक कर रहा है. कृपया घर पर रहें. आपकी वॉक बाद में भी हो सकती है.”

मीरा राजपूत फिल्मी दुनिया से दूर जरूर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. उन्होंने लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई है. मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अक्सर अपने परिवार और अपनी फोटोज शेयर करती हैं. मीरा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि था जब शाहिद कपूर IPL देखने में व्यस्त होते हैं तब वे क्या करती हैं. मीरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे आईपीएल टीम के हर कलर कोड में दिखाई दे रही थीं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »