दुबई में फंसीं मलाइका अरोड़ा की मां, ईरान ने किया अटैक, बोलीं- डरावना मंजर देखा

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है, जिससे कई भारतीय दुबई में फंसे हैं. बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा भी वहां फंसी हैं, जिनकी फ्लाइट कैंसल हो गई है.

Advertisement
दुबई में मलाइका की मां (PHOTO: Instagram @joycearora) दुबई में मलाइका की मां (PHOTO: Instagram @joycearora)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद काफी सारे भारतीय दुबई में फंसे हुए हैं. इन्हीं में से एक मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा हैं. अब मलाइका की मां ने बताया कि वो वहां क्यों गई थीं और वहां के हालात कैसे हैं. 

दुबई में फंसीं मलाइका की मां
बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा की 72 साल की मां जॉयस अरोड़ा इस वक्त दुबई में फंसी हुई हैं. उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई, क्योंकि मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. ईरान ने अमेरिका के दोस्तों यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब जैसी जगहों को टारगेट बनाया. ये जवाबी कार्रवाई थी. अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था. 

Advertisement

जॉयस ने बताया कि वो 3 मार्च को मुंबई लौटने वाली थीं, लेकिन नोटिफिकेशन आया कि फ्लाइट कैंसल हो गई है, कोल्ड वॉर की वजह से. ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, मैं यहां सुरक्षित महसूस कर रही हूं. असल में, मैंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलें इंटरसेप्ट होते देखा. ये डरावना था, लेकिन दुबई की आर्मी कमाल का काम कर रही है.

उन्होंने ये भी बताया कि उनकी बेटियां मलाइका और अमृता मुंबई में हैं और जानती हैं कि वो सेफ हैं. वो दिन में 3-4 बार फोन करती हैं और लगातार कॉन्टैक्ट में रहती हैं. जॉयस ने कहा कि अब कुछ फ्लाइट्स फिर शुरू हो रही हैं, तो जल्द मुंबई लौटने की उम्मीद है.

घर पहुंचीं एक्ट्रेस
ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी दुबई में फंस गई थीं. लेकिन ईशा सुरक्षित अपने देश लौट चुकी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. घर वापसी होते ही एक्ट्रेस ने फैन्स और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया. ये भी कहा कि हम जिस स्थिति में थे बहुत कठिन थी. लेकिन भगवान का आशीर्वाद है कि हम सुरक्षित लौट आए हैं.

Advertisement

मलाइका की मां के अलावा भी बहुत सारे सेलेब्स अभी दुबई में फंसे हैं, जो जल्द से जल्द भारत लौटने की कोशिश में जुटे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement