फ्लॉप Liger की वजह से Vijay Devarakonda की इस फिल्म का कटा बजट! बदलेगी स्टोरी

फिल्म लाइगर के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होने का खामियाजा विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म जन गण मन को भुगतना पड़ रहा है. इंडिया टुडे की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट में ये पता चला कि मेकर्स फिर से जन गण मन की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. अगर जरूरत पड़ी तो फिल्म की स्टोरीलाइन को भी चेंज किया जाएगा.

Advertisement
विजय देवरकोंडा विजय देवरकोंडा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

लाइगर फिल्म बॉलीवुड की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक थी. माना जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी. वैसे उम्मीद करना लाजिमी भी था, क्योंकि इस फिल्म से साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू जा रहे थे. फिल्म का बजट भी सुपर हाई था. तमाम उम्मीदों के बावजूद, इस फिल्म का भी वही हाल हुआ जो आजकल लगभग हर बड़ी बॉलीवुड फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हो रहा है. ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई. बड़ी बात ये कि ये फिल्म अपने साथ विजय की आने वाली फिल्म जन गण मन पर भी असर डाल रही है.

Advertisement

बजट और कहानी बदलने पर विचार
फिल्म लाइगर के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप होने का खामियाजा विजय देवरकोंडा की आने वाली फिल्म जन गण मन को भुगतना पड़ रहा है. इंडिया टुडे की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट में ये पता चला कि मेकर्स फिर से जन गण मन की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. सोर्स के मुताबिक, ''जन गण मन के मोरक्को शेड्यूल को शुरू करने से पहले, विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ दोनों ही फिल्म की स्क्रिप्ट और स्टोरीलाइन पर फिर से सोच विचार कर रहे हैं. वे फिल्म के बजट को भी रिवाइज कर रहे हैं.

लाइगर के बॉक्स ऑफिस पर फेल हो जाने से डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान हुआ है. इस वजह से डायरेक्टर को जन गण मन के बजट पर फिर से कैलकुलेशन बैठानी पड़ रही है. स्क्रिप्ट में काफी बदलाव होने की संभावना है. मेकर्स ने डिसाइड किया है कि जरूरत पड़ी फिर से स्क्रिप्ट को लिखने की तो वो भी किया जाएगा. और अगर वक्त की डिमांड के हिसाब से अगर कहानी बदलनी पड़ी तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे.''

Advertisement

महेश बाबू के साथ बनने वाली थी फिल्म

जन गण मन में विजय से पहले महेश बाबू को लेने का सोचा गया था. लेकिन डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के साथ उनकी कोई बात बन नहीं पाई. लाइगर की शूटिंग के दौरान विजय ने खुद पुरी से जन गण मन फिल्म को लेकर बात की. जिसके बाद पुरी ने विजय को कहानी सुनाई और दोनों ने साथ फिल्म को बनाने का डिसीजन लिया. जन गण मन को 2023 में 3 अगस्त को रिलीज करने का सोचा गया था. 

बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

बात करें लाइगर की तो फिल्म को ओपनिंग सही मिली थी. ओपनिंग डे पर भारत में फिल्म ने 4.50 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई गिरती गई. फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई है कि ये अपनी लागत तक नहीं वसूल पाई. लाइगर लगभग 160 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी. फिल्म 25 अगस्त को थियेटर्स में रिलीज हुई थी. लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे और माइक टायसन भी थे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement