कृष्णावतारम का धमाका! जनता का दिल जीत रही श्रीकृष्ण की कहानी, एक दिन में दोगुनी हुई कमाई

फिल्म कृष्णावतारम ने दिखा दिया कि बिना किसी बड़े स्टार और बजट के बावजूद, थिएटर्स में ऑडियंस को भक्ति-भाव के जरिए लाया जा सकता है. इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिखा रहा है कि फिल्म ने दो दिनों में कितनी ग्रोथ हासिल कर ली है.

Advertisement
थिएटर्स में कमाल कर रही कृष्णावतारम (Photo: ITGD) थिएटर्स में कमाल कर रही कृष्णावतारम (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी लेकर आई फिल्म कृष्णावतारम थिएटर्स में बड़ा कमाल कर रही है. बिना किसी बड़े स्टार या बड़े प्रोडक्शन हाउस के बनी कृष्णावतारम दर्शकों को लगातार इम्प्रेस कर रही है. गुरुवार को करीब 500 शोज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा हो रहा है. पहले दिन से कृष्णावतारम को रिव्यूज पॉजिटिव मिले और शुक्रवार से वर्ड ऑफ माउथ ने कमाल दिखाया. पहले दिन एक अनजान फिल्म बनकर आई कृष्णावतारम, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार से दोगुना कलेक्शन लेकर आई.

Advertisement

कृष्णावतारम की शानदार ग्रोथ

डायरेक्टर हार्दिक गज्जर की फिल्म कृष्णावतारम गुरुवार को 500 शोज के साथ रिलीज हुई और करीब 40 लाख रुपये कलेक्शन लेकर आई. शुक्रवार को फिल्म के करीब 1500 शोज चले और सुबह से ही दर्शकों में कृष्णावतारम के टिकट्स की डिमांड नजर आई. रिलीज के दूसरे दिन दमदार ग्रोथ के साथ 1.15 करोड़ लेकर आई कृष्णावतारम ने दिखाया कि जनता में इस फिल्म का असर शुरू हो चुका है.

ये असर शनिवार से और साफ दिखने लगा है. सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार को कृष्णावतारम ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये शुक्रवार के मुकाबले लगभग दोगुनी कमाई है. इस फिल्म का कलेक्शन आंकड़ा छोटा भले नजर आए, लेकिन असल में इसके शोज किसी भी औसत बॉलीवुड रिलीज के मुकाबले बहुत कम हैं. शनिवार को कृष्णावतारम के शोज की गिनती 1700 के आसपास ही रही. यानी हर दिन फिल्म के शोज, हर शो में भीड़ और कलेक्शन तीनों बढ़े हैं.

Advertisement

बड़े पर्दे पर सरप्राइज कर रही श्रीकृष्ण की कहानी
कृष्णावतारम में सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट, संस्कृति जायना और निवाशियनी कृष्णन जैसे यंग कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये कलाकार अभी अपने करियर की शुरुआत ही कर रहे हैं और लोगों को इनके नाम भी नहीं पता. मगर कृष्णावतारम में जिस संजीदगी से एक्टर्स ने कृष्ण-कथा को निभाया है, उसकी तारीफ की जा रही है.

फिल्म के खूबसूरत विजुअल्स और म्यूजिक, लिमिटेड बजट में भी इसे एक ग्रैंड फील दे रहे हैं. भव्यता में कृष्णावतारम जो चीज नहीं कर पाती, वो काम इसके भाव कर रहे हैं. देवों के देव महादेव डायरेक्ट कर चुके हार्दिक गज्जर ने जिस तरह कृष्णावतारम को प्रेजेंट किया है, वो दर्शकों को अपील कर रहा है. संडे की छुट्टी कृष्णावतारम के लिए एक और जंप लेकर आ सकती है और अब ये साल की पहली सरप्राइज बॉलीवुड हिट बनने के लिए तैयार नजर आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement