कृष्णावतारम ने एंट्री के साथ ही किया धमाका! शुक्रवार को अक्षय की भूत बंगला से बेहतर कमाई

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम ने लिमिटेड शोज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर दम दिखाना शुरू कर दिया है. नए कलाकारों और छोटे बजट वाली इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. ट्रेलर, गानों और धार्मिक कनेक्शन के दम पर अब वीकेंड में इसके बड़े उछाल की उम्मीद की जा रही है.

Advertisement
कृष्णावतारम की दमदार कमाई शुरू! (Photo: Instagram/@krishnavataramthemovie) कृष्णावतारम की दमदार कमाई शुरू! (Photo: Instagram/@krishnavataramthemovie)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आई हिंदी फिल्म कृष्णावतारम ने आते ही थिएटर्स में दम दिखाना शुरू कर दिया है. गुरुवार शाम को लिमिटेड शोज के साथ आई कृष्णावतारम, शुक्रवार सुबह से ही दर्शकों को थिएटर्स तक खींचती नजर आई. दमदार ट्रेलर और बेहतरीन गानों से कृष्णावतारम ने पहले ही माहौल बनाना शुरू कर दिया था. गुरुवार को इसे पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलना शुरू हुआ और फिल्म के रिव्यूज भी अधिकतर पॉजिटिव रहे. लिमिटेड बजट और नए एक्टर्स के साथ बनी इस फिल्म ने शुक्रवार से बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनानी शुरू कर दी है.

Advertisement

कृष्णावतारम की दमदार ओपनिंग
गुरुवार को शाम में चले लिमिटेड शोज के साथ कृष्णावतारम थिएटर्स में पहुंची. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि गुरुवार को इंडिया में सिर्फ 510 शोज से कृष्णावतारम ने 40 लाख रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया था. तारीफों और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए शुक्रवार को शोज बढ़े और दिन भर में 1500 से ज्यादा शोज चले. शुक्रवार को कृष्णावतारम ने 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. अबतक दो दिनों में कृष्णावतारम ने 1.5 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है.

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अभी भी थिएटर्स में है और थिएटर्स दिन भर में इसके करीब 4000 शोज चला रहे हैं. शुक्रवार को भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.75 करोड़ कलेक्शन किया. कृष्णावतारम की कमाई का आंकड़ा देखने में भले छोटा नजर आए, मगर शोज के हिसाब से कमाई देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कृष्ण कथा असल में अच्छे दर्शक जुटा रही है.

Advertisement

सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जायना, निवाशियनी कृष्णन और सुष्मिता भट जैसे नए कलाकार कृष्णावतारम में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. अधिकतर दर्शकों को इनके नाम भी नहीं पता. लेकिन फिल्म के ट्रेलर और गानों ने ऐसा माहौल बना दिया है कि लोग स्टार्स के नामों पर नहीं, भगवान श्रीकृष्ण की कहानी के नाम पर फिल्म देखने पहुंचने लगे हैं.

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ भी असर दिखा रहा है. वीकेंड में शनिवार और रविवार कृष्णावतारम के लिए तगड़ा माहौल बनाएंगे, जिसके दम पर ये अंडररेटेड फिल्म तगड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है. कृष्णावतारम इस साल की पहली सरप्राइज बॉलीवुड हिट बनती नजर आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement