बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को थ्रोबैक तस्वीरों से बेहद लगाव है. वह कई बार सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. 46 वर्षीय करिश्मा ने इसी क्रम में गुरुवार को अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए बताया कि बीते साल उनका मूड कैसा रहा है. करिश्मा के द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को फैन्स ने खूब लाइक और शेयर किया है. तस्वीर पर उनकी कजिन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपना प्यार बरसाया है.
करिश्मा इस थ्रोबैक फोटो में काफी यंग और ब्यूटिफुल लग रही हैं. एक्ट्रेस सोफा पर नाइट सूट में लेटी फोन पर किसी से बात करती नजर आ रही हैं. करिश्मा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "बीते साल मेरा मूड." मालूम हो कि बीते साल ज्यादातर महीने कोविड के चलते लॉकडाउन रहा और लोगों ने घर पर रहकर एक दूसरे से फोन पर बातें करते हुए वक्त बिताया.
करिश्मा कपूर की कजिन सिस्टर रिद्धिमा कपूर ने कॉमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. वहीं एक फैन ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, "मैम आप बहुत ब्यूटीफुल और ग्लैमरस लग रही हैं." एक अन्य फैन ने करिश्मा की तारीफ करते हुए लिखा- मैम आप नेशनल क्रश हैं. एक फैन ने लिखा- शुक्रिया मैम हमारी चाइल्डहुड मैमोरीज बनाने के लिए.
फैन्स से पूछा था फिल्म का नाम
पिछले महीने भी करिश्मा कपूर ने 90s से अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिसे उन्होंने स्विजरलैंड में क्लिक कराया था. करिश्मा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए फैन्स ने फिल्म का नाम गैस करने को कहा था जिसके बाद कॉमेंट बॉक्स में ढेरों लोगों ने अनुमान लगाए थे. तस्वीर को साझा करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा, "स्विजरलैंड में शिफॉन सारी पहनी थी. कोई बता सकता है कि ये किस फिल्म की तस्वीर है.?"
aajtak.in