करीना कपूर ने शेयर की अनसीन तस्वीर, लिखा- बेटे से हट नहीं रही नजर

21 फरवरी 2021 को करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. बच्चे का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करीना ने फैंस को बच्चे की पहली झलक देखी थी. इस फोटो में करीना ने अपने बेटे को गोद में लिया हुआ था.

Advertisement
करीना कपूर खान करीना कपूर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों छोटे बेटे के प्यार में हैं. करीना कुछ समय पहले ही दूसरी बार मां बनी हैं और अपने बेटे साथ बिजी हो गई हैं. डिलीवरी के थोड़े टाइम बाद से ही करीना कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई थीं. तब से वह लगातार अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. इस बीच अब करीना ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है. 

Advertisement

बेटे से नहीं हट रही करीना की नजर

करीना की यह नई तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है. इसमें वह साइड में देख रही हैं. अपनी सेल्फी शेयर करते हुए करीना कैप्शन में लिखा है, ''मैं उसे देखना बंद नहीं कर सकती हूं.'' इसके साथ करीना ने बेबी और हर्ट वाली इमोजी का इस्तेमाल भी किया है. करीना का कैप्शन देखकर ही लग रहा है कि वह इस समय अपने नए बेबी के साथ अपना ज्यादातर समय गुजार रही हैं. वह किसी और को नहीं बल्कि अपनी बेबी को बार-बार देख रही हैं. 

करीना कपूर खान के इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स जैसे मनीष मल्होत्रा, सबा पटौदी संग अन्य ने कमेंट में हार्ट इमोजी पोस्ट की है. वहीं कई यूजर्स बच्चे का चेहरा देखना चाहते हैं. कुछ ने पोस्ट पर कमेंट कर कहा कि हमें भी अपने बेबी को दिखा दो. वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि फोटो में आपका बेबी कहां हैं. इसके अलावा ऐसे यूजर्स भी हैं जो करीना से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे है.

Advertisement

वुमन्स डे पर शेयर की थी पहली फोटो 

बता दें कि 21 फरवरी 2021 को करीना कपूर खान ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. बच्चे का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करीना ने फैंस को बच्चे की पहली झलक देखी थी. इस फोटो में करीना ने अपने बेटे को गोद में लिया हुआ था. हालांकि फोटो में उनके बेटे की सूरत साफ नहीं दिख रही थी. तस्वीर के साथ करीना ने लिखा था, ''ऐसा कुछ नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं. महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मेरे प्यारों.'' 

मालूम हो कि करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान ने अभी तक दूसरे बच्चे के नाम का खुलासा नहीं किया है. प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने कहा था कि तैमूर के नाम पर हुए विवाद के बाद वह डरी हुई हैं. ऐसे में बच्चे के नाम का खुलासा करने में समय लेंगी. करीना के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी. यह फिल्म क्रिसमस 2021 पर रिलीज होने वाली है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement