'धीमी सांसें-नम आंखें...', मंडप पर आ रही थीं रश्मिका, पीठ फेरकर बैठे थे दूल्हेराजा विजय, हुए इमोशनल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की इंटीमेट वेडिंग में कल्याणी प्रियदर्शन भी शामिल थीं. उन्होंने अपनी भावुक पोस्ट में कपल को बधाई दी. कपल की वेडिंग फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. हर कोई उनके ब्राइडल-ग्रूम लुक की तारीफ कर रहा है.

Advertisement
शादी में इमोशनल हुए रश्मिका-विजय (Photo: Instagram @thedeverakonda) शादी में इमोशनल हुए रश्मिका-विजय (Photo: Instagram @thedeverakonda)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:33 AM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सालों तक डेट करने के बाद पति-पत्नी बन गए है. उन्होंने 26 फरवरी को कोडावा और आंध्रा रीति रिवाजों से शादी की. इंटरनेट कपल की ड्रीमी वेडिंग फोटोज से भरा हुआ है. हर कोई उनकी ट्रैडिशनल और सिंपल वेडिंग की बात कर रहा है. लोका स्टार कल्याणी प्रियदर्शन उन चुनिंदा लोगों में शामिल रहीं, जिन्होंने विजय-रश्मिका की इंटीमेट वेडिंग अटेंड की.

Advertisement

कल्याणी की इमोशनल पोस्ट
Virosh वेडिंग से जुड़े एक इमोशनल मोमेंट को कल्याणी ने शेयर किया है. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर कपल की वेडिंग फोटो शेयर की उन्हें बधाई दी. कल्याणी ने बताया कि ये शादी अटेंड करना उनके लिए स्पेशल था. वो लिखती हैं- आज मैंने सबसे दयालु लड़की को एक खूबसूरत जगह पर उसके सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते हुए देखा.

कल्याणी की पोस्ट

''जब वो (रश्मिका) उसकी ओर चलकर आ रही थी, और वो (विजय) पीठ घुमाकर उसका इंतजार कर रहा था.. उस वक्त रश्मिका के हर कदम का वजन महसूस हो रहा था. उनकी धीमी सांसें और नम आंखें सब कुछ कह गईं. मेहनत, सम्मान और गहरी दोस्ती के साथ सींचा गया प्यार देखना सौभाग्य की बात है. मेरे प्यारे रश्मिका और विजय को बधाई. दुआ है ये नई शुरुआत सबसे खूबसूरत हो.''

Advertisement

विजय-रश्मिका को बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने शादी की बधाई दी है. कपल इंटीमेट वेडिंग के बाद हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करेगा. इसमें फिल्मी सितारे शामिल होंगे. विजय और रश्मिका को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. शादी के बाद वो तीसरी बार स्क्रीन पर नजर आएंगे. उनकी फिल्म का नाम राणाबाली है. फैंस इस मूवी की रिलीज के इंतजार में हैं. उनके बीच कपल की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री हिट है. इससे पहले रश्मिका और विजय ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम किया है.

मूवी गीता गोविंदम के सेट पर उन्हें प्यार हुआ था. पहले वो दोस्त बने, फिर उनका प्यार परवान चढ़ा. सालों तक पब्लिक से अपना रिश्ता छिपाने के बाद आखिरकार कपल ने इसे शादी का नाम दिया. वो जन्मों जन्मांतर के लिए एक हो गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement