वेब सीरीज की दुनिया में टीवी अभिनेत्री आमना शरीफ साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा 'Damaged 3' से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं. कहीं तो होगा की कशिश और कसौटी ज़िंदगी की कोमोलिका अब सीरीयल्स और फिल्मों के बाद वेब की दुनिया में किस्मत आजमाएंगी.
छोटे पर्दे का हसीन चेहरा और टेलीविजन जगत की जानी मानी एक्ट्रेस आमना, अब Damaged 3 से डिजिटल की दुनिया में हाथ आजमाने जा रही हैं. इस वेब श्रृंखला के पहले दो सीजन काफी हिट साबित हुए हैं जिसमें अमृता खानविलकर और हिना खान मुख्य किरदार में थी और अब इसके तीसरे सीजन के लिए आमना शरीफ को लिया गया है. इससे पहले हिना खान को उन्होंने कसौटी में रिप्लेस किया था और फिर हिना के पिछले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाया.
सीरियल्स समेत फिल्मों में कर चुकी हैं काम
टीवी जगत में हिट सीरियल कहीं तो होगा और कसौटी जिंदगी की समेत बॉलीवुड की 6 फिल्में कर चुकी आमना की ये पहली ओटीटी पारी है. इसमें आमना काफी अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं.
साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा डैमेज्ड 3 में काम करने के लिए आमना काफी एक्साइटेड हैं. आमना को फिल्मों में भी काफी प्यार मिला है. छोटे पर्दे की वो कशिश हमेशा रहेंगी और अब डिजिटल में आमना की खूबसूरती की जलवा भी फैलेगा damaged 3 सीजन में.
अमित त्यागी